18 दिन पहले चर्च में शादी का आवेदन, घर में चल रही थी तैयारियां… प्रेमिका ने रिश्ता तोड़ा तो डॉक्टर ने लगा ली फांसी

Spread the love

 कोरबा : शादी के लिए चर्च में 18 दिन पहले आवेदन दिया था, परिवार शादी की तैयारियों में जुटा था, लेकिन ऐन वक्त पर प्रेमिका ने रिश्ता तोड़ लिया. यह बात डॉक्टर को इतनी नागवार गुजरी कि उन्होंने फांसी लगा ली.

कोरबा स्थित ईएसआईसी अस्पताल में पदस्थ 30 वर्षीय डॉ. एल्विन ने फांसी लगाकर बीती रात अपने स्टाफ क्वार्टर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सुबह OPD में नहीं पहुंचने पर स्टाफ क्वार्टर पहुंचकर आवाज लगाई, कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर स्टाफ खिड़की तोड़कर कमरे से मकान के अंदर पहुंचा, जहां बाथरूम में नायलॉन की रस्सी के फंदे पर डॉ. एल्विन का शव लटका मिला. डॉक्टर के हाथ पर ब्लेड से काटने के निशान भी मौजूद थे.

ये भी पढ़े :‘हिंदू जागते हैं तो दुनिया जागती है’, टोरंटो में मोहन भागवत का बड़ा बयान; बोले- दुनिया की मदद करना भारत के DNA में

बताया गया कि केरल के पालक्काड निवासी डॉक्टर एल्विन कोयंबटूर से MBBS करने के बाद एक साल पहले कोरबा पदस्थ हुए थे. कोयंबटूर की युवती से 2 साल से अफेयर था. 12 अगस्त को चर्च में शादी के लिए आवेदन भी दिया था, लेकिन विवाद के बाद रिश्ता टूट गया. 3 दिन पहले माता-पिता को कोरबा बुलाया था, पहुंचने पर माता-पिता को बेटे की मौत की खबर मिली. मामले में कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि मर्ग कायम कर जांच की जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *