कांवड़ यात्रा में पुलिस की सजगता को सलाम! चंडी मंदिर समिति ने SP त्रिलोक बंसल समेत ड्यूटी में तैनात टीम को किया सम्मानित

Spread the love

बेमेतरा टेकेश्वर दुबे : बेमेतरा जिले के बेरला ब्लॉक के खारून नदी कंडरका से चंडी मंदिर ग्राम नेवनारा तक कांवड यात्रा निकाली गई। इस दौरान शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक कावड़ यात्रा सम्पन्न होने पर चंडी मंदिर समिति के सदस्यों द्वारा पुलिस अधीक्षक बेमेतरा श्री त्रिलोक बंसल (भा.पु.से.) सहित बेमेतरा पुलिस टीम की भूरी-भूरी प्रशंसा की गई।

समिति ने बेहतर कानून-व्यवस्था, यातायात प्रबंधन एवं सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों पुलिस चौकी प्रभारी कंडरका उप निरीक्षक डी.एल. सोना, सहायक उप निरीक्षक संतोष ध्रुर्वे, आरक्षक मुरली सोनी, योगेश साहू सहित अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया।

ये भी पढ़े : डॉ. विनय साहू को मिला ‘जीवन रक्षक गौरव सम्मान’, होम्योपैथी चिकित्सा और समाजसेवा में योगदान के लिए हुआ सम्मान

चंडी मंदिर समिति के सदस्यों ने कहा कि इस वर्ष कावड़ यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं नागरिकों की उपस्थिति रही, इसके बावजूद पुलिस द्वारा सतत निगरानी, सुचारू यातायात व्यवस्था एवं त्वरित कार्रवाई से कावड़ यात्रा पूरी तरह शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। किसी भी प्रकार की अव्यवस्था अथवा अप्रिय घटना नहीं हुई, जो पुलिस की सजगता एवं कर्तव्यनिष्ठा का परिणाम है।

सम्मान कार्यक्रम के दौरान बेमेतरा पुलिस अधिकारियों ने चंडी मंदिर समिति के सदस्यों एवं नागरिकों का सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनसहयोग से ही किसी भी बड़े आयोजन को सफल बनाया जा सकता है। उन्होंने भविष्य में भी इसी प्रकार समन्वय एवं सहयोग बनाए रखने की अपील की।चंडी मंदिर समिति के सदस्यों ने बेमेतरा पुलिस को पुनः बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए उनके कार्यों की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *