बेमेतरा टेकेश्वर दुबे : आज प्रभा फाउंडेशन द्वारा स्वर्गीय प्रभा त्रिवेदी जी की स्मृति में विमतारा भवन, शंकर नगर रायपुर मे आयोजित “विशेष सम्मान समारोह ” आयोजित किया गया ! इस अवसर पर छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष Dr Raman Singh एवं रायपुर लोकसभा सांसद Brijmohan Agrawal ,पूर्व मंत्री व विधायक Rajesh Munat , विधायक Motilal Sahu ,रायपुर महापौर मिलन चौबे के द्वारा डॉ साहू होम्योपैथिक क्लिनिक के संचालक ‘डॉ विनय साहू ‘ “होम्योपैथी चिकित्सा क्षेत्र एवं समाज के प्रति” किए कार्यों को लेकर “जीवन रक्षक गौरव सम्मान’ के रूप सम्मानित किया गया!
सम्मान केवल एक व्यक्ति का नहीं होता, बल्कि उस सोच, संघर्ष और सेवा भावना का सम्मान होता है, जो समाज को बेहतर बनाने के लिए निरंतर काम करती है।स्वर्गीय श्रीमती प्रभा त्रिवेदी जी की स्मृति में किया गया यह आयोजन समाज के प्रति समर्पण और सेवा की भावना को आगे बढ़ाने की प्रेरणा देता है।सम्मानित सभी प्रतिभाओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

