नवपदस्थ कलेक्टर तुलिका प्रजापति पत्रकारों से हुए रूबरू

Spread the love

कवर्धा टेकेश्वर दुबे :  कबीरधाम जिले में नवपदस्थ कलेक्टर तुलिका प्रजापति आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में मीडिया प्रतिनिधियों से रुबरु हुए। उन्होंने कबीरधाम जिले में विकास की प्राथमिकताओं और मीडिया कर्मियों द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब देते हुए कहा कि शासन की फ्लैगशिप योजनाओं का क्रियान्वयन प्राथमिकता में रहेगी। उन्होंने कहा कि शासन के निर्देशानुसार जिले में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार और अन्य समस्याओं का समाधान मीडिया कर्मियों और जनता के सहयोग से किया जाएगा। नवपदस्थ कलेक्टर प्रजापति ने पत्रकार वार्ता में कहा कि मीडिया के माध्यम से प्राप्त होने वाली सूचनाओं को गंभीरता से लेकर निराकरण के सार्थक प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि जिले में प्राथमिकता के साथ कार्य किया जाएगा और आम जनता को शासन द्वारा दी जा रही सेवाओं की सुविधा मिले यह सुनिश्चित की जाएगी। इस अवसर पर अपर कलेक्टर नरेन्द्र पैकरा सहित प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के जिला प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *