बलरामपुर शिक्षा विभाग में करोड़ों की कथित गड़बड़ी! जांच रिपोर्ट में DEO के खिलाफ सख्त कार्रवाई की सिफारिश

Spread the love

बलरामपुर : प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी पर 4.51 करोड़ रुपए की वित्तीय अनियमितता का आरोप लगा है. शिकायत मिलने के बाद कलेक्टर द्वारा गठित जांच समिति ने अधिकारी के निलंबन के साथ संबंधित बैंक खाते को होल्ड करने की अनुशंसा की है.

बात हो रही है प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी मनीराम यादव की, जिनकी कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए गए थे. जिले में पदस्थापना के बाद मनीराम यादव के कई कथित अनियमितताएं सामने आई हैं. इस संबंध में शिकायत मिलने के बाद कलेक्टर ने जांच समिति का गठन किया था.

ये भी पढ़े :PM आवास पर भूपेश बघेल को विजय शर्मा का करारा जवाब, बोले- ‘फिर से झूठ बोलकर भ्रम फैलाने की कोशिश’

सामने आई जांच समिति की रिपोर्ट में अधिकारी के निलंबन के साथ संबंधित बैंक खाते को होल्ड करने की भी अनुशंसा की है. अब इस रिपोर्ट के आधार पर प्रशासन की जाने वाली कार्रवाई का इंतजार किया जा रहा है. इस बीच जिले की प्रभारी मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने इस संबंध में चर्चा के दौरान संबंधित अधिकारी के खिलाफ रिपोर्ट पर प्रशासन द्वारा कार्रवाई किए जाने की बात कही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *