संगीता डहरिया ने कहा विष्णु भइया की योजनाओं और सहयोग से आज मैं बन पाई हूं लखपति दीदी

Spread the love

कवर्धा टेकेश्वर दुबे : कबीरधाम जिले के बोड़ला विकासखंड के ग्राम बैहरसरी निवासी संगीता डहरिया आज अपने गांव में आत्मनिर्भरता की मिसाल बन चुकी हैं। कभी घर-परिवार की जिम्मेदारियों तक सीमित रहने वाली संगीता ने बिहान से जुड़कर अपने हुनर को रोजगार का माध्यम बनाया और आज लखपति दीदी बनकर परिवार की आर्थिक मजबूती का आधार बनी हैं।

संगीता ब्यूटी पार्लर का संचालन करती हैं और इससे प्रतिमाह लगभग 10 हजार रुपये की आय अर्जित कर रही हैं। बिहान से जुड़ने के बाद उन्हें ऋण की सुविधा मिली, जिससे उन्होंने अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाया। बढ़ती आय से वे परिवार की आर्थिक जरूरतों को पूरा करने के साथ बच्चों की पढ़ाई और अन्य आवश्यकताओं में भी सहयोग कर रही हैं। उनकी बेटी कक्षा 11वीं और बेटा कक्षा 6वीं में अध्ययनरत है।

ये भी पढ़े :बलरामपुर शिक्षा विभाग में करोड़ों की कथित गड़बड़ी! जांच रिपोर्ट में DEO के खिलाफ सख्त कार्रवाई की सिफारिश

संगीता अपने जीवन में आए इस सकारात्मक बदलाव का श्रेय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित योजनाओं और महिला सशक्तिकरण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को देती हैं। वे कहती हैं कि आज मैं लखपति दीदी बन चुकी हूं। मेरे लखपति दीदी बनने के पीछे हमारे विष्णु भइया का सहयोग है। उन्होंने हम जैसी लाखों महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरणा और साधन दिए हैं। एक बड़े भइया का फर्ज हमारे विष्णु भइया ने निभाया है।

संगीता बताती हैं कि पहले उनका अधिकांश समय घर के कामकाज में ही बीतता था। बिहान से जुड़ने के बाद उन्हें अपने हुनर को व्यवसाय में बदलने का अवसर मिला। मेहनत, लगन और मिले सहयोग से आज उनकी अपनी पहचान बनी है और परिवार को भी आर्थिक संबल मिला है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में बिहान जैसी योजनाओं के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को आजीविका के अवसर और आर्थिक गतिविधियों से जुड़ने का मंच मिल रहा है। कल तक घर की चारदीवारी तक सीमित संगीता, आज अपने हुनर और मेहनत के दम पर परिवार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *