छुरा में राज्य ओपन स्कूल परीक्षा का आयोजन, 146 परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा

Spread the love

परमेश्वर राजपूत, गरियाबंद/छुरा :  छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल परीक्षा 2026 का आयोजन छुरा विकासखंड के परीक्षा केंद्र शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय छुरा में किया गया। परीक्षा में कक्षा दसवीं एवं बारहवीं के कुल 146 छात्र एवं महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।परीक्षा के दौरान केंद्र पर निर्धारित नियमों एवं व्यवस्थाओं के तहत परीक्षार्थियों को परीक्षा में शामिल कराया गया। परीक्षा केंद्र में केन्द्राध्यक्ष संजय कुमार डोगरे, पर्यवेक्षक जितेन्द्र सिंह जाट तथा सहायक केन्द्राध्यक्ष विनोद देवांगन की उपस्थिति में परीक्षा प्रक्रिया संपन्न हुई।राज्य ओपन स्कूल परीक्षा उन विद्यार्थियों एवं ऐसे शिक्षार्थियों के लिए महत्वपूर्ण अवसर है, जो किसी कारणवश नियमित रूप से विद्यालयीन शिक्षा पूरी नहीं कर सके। परीक्षा में इस बार एनजीओ द्वारा शिक्षा के लिए प्रोत्साहित किए गए छात्र-छात्राओं एवं महिलाओं की भी बड़ी संख्या में सहभागिता देखने को मिली। परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों में पढ़ाई पूरी कर आगे की शिक्षा एवं बेहतर भविष्य की दिशा में कदम बढ़ाने को लेकर उत्साह नजर आया।

ये भी पढ़े :संगीता डहरिया ने कहा विष्णु भइया की योजनाओं और सहयोग से आज मैं बन पाई हूं लखपति दीदी

परीक्षा केंद्र में परीक्षार्थियों की सुविधा और शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई थीं। केन्द्राध्यक्ष एवं परीक्षा ड्यूटी में तैनात कर्मचारियों द्वारा परीक्षा प्रक्रिया को व्यवस्थित ढंग से संचालित किया गया।ओपन स्कूल परीक्षा में बड़ी संख्या में महिलाओं एवं विभिन्न आयु वर्ग के शिक्षार्थियों की भागीदारी यह दर्शाती है कि शिक्षा प्राप्त करने की कोई निश्चित उम्र नहीं होती। राज्य ओपन स्कूल के माध्यम से ऐसे लोगों को दोबारा शिक्षा की मुख्यधारा से जुड़ने और अपनी अधूरी पढ़ाई पूरी करने का अवसर मिल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *