दुर्ग, 24 अगस्त 2025 : पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता भूपेश बघेल के जन्मदिन के अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव अय्यूब खान ने शासकीय स्कूल के जरूरतमंद बच्चों को निःशुल्क स्कूली जूते वितरित किए। कार्यक्रम का उद्देश्य जरूरतमंद बच्चों की मदद कर उनके चेहरों पर मुस्कान लाना रहा।

इस अवसर पर अय्यूब खान ने कहा कि भूपेश बघेल ने गरीबों, किसानों और बच्चों की शिक्षा को हमेशा प्राथमिकता दी है। उनके अनुसार, भूपेश बघेल के कार्यकाल में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम और उत्कृष्ट हिंदी माध्यम स्कूलों की स्थापना से प्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिला।उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल के जन्मदिन को ‘सेवा दिवस’ के रूप में मनाते हुए जरूरतमंद बच्चों के लिए यह पहल की गई है।

बच्चों में दिखा उत्साह
जूते मिलने पर स्कूली बच्चों में उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में मौजूद शिक्षकों और अभिभावकों ने इस पहल की सराहना की तथा भूपेश बघेल के दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।
कार्यक्रम में कांग्रेस के पूर्व पार्षद प्रकाश जोशी, दुर्ग जिला कांग्रेस महासचिव जसवंत गायकवाड, जिला कांग्रेस सचिव अभिषेक जांगड़े, छत्तीसगढ़ खेल प्रकोष्ठ के महामंत्री संदीप बख्शी, वार्ड अध्यक्ष रफीक खान, ब्लॉक महामंत्री शहंशाह आलम, पुरुषोत्तम सोनवानी, रवि शर्मा, मनदीप सिंह सहित स्कूल के शिक्षक, कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।




