रायपुर में ईद मिलादुन्नबी जुलूस के दौरान बवाल! हिस्ट्रीशीटर ने 3 युवकों को चाकू मारा, इलाके में मचा हड़कंप

Spread the love

रायपुर: रायपुर में ईद मिलादुन्नबी जुलूस के दौरान हंगामा हो गया। देखते ही देखते हिस्ट्रीशीटर बदमाश ने 3 युवकों को चाकू मार दिया। जिससे तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना आजाद चौक थाना क्षेत्र के तात्यापारा इलाके की है। बताया जा रहा है कि जूलुस के दौरान हंगामा हो गया। इतने में ही हिस्ट्रीशीटर बदमाश ने तीन युवकों को चाकू मारकर घायल कर दिया। जिसके बाद पूरे जूलुस में माहौल तनावपूर्ण हो गया।

ये भी पढ़े :US Visa पर ट्रंप का बड़ा एक्शन! दुनिया भर में रोकी गईं अपॉइंटमेंट, जानें कब तक करना होगा इंतजार

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने कुछ युवकों को हिरासत में ले लिया है और सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि बदमाश ने किस वजह से इस वारदात को अंजाम दिया इस बात की जानकारी सामने नहीं आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *