पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के PA के घर ED की बड़ी रेड, सुबह-सुबह पहुंची टीम; पुरानी भिलाई में दस्तावेजों की जांच जारी

Spread the love

रायपुर: छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पीए के.के. चंद्रवंशी के पुरानी भिलाई स्थित घर पर मंगलवार को सुबह-सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने छापा मारा है. दो गाड़ियों में अधिकारियों की टीम पहुंची हुई है. मौके पर दस्तावेजों की जांच की जा रही है.

जानकारी के मुताबिक, ईडी के करीब 8 अधिकारी तड़के सुबह दो गाड़ियों में सवार होकर के.के. चंद्रवंशी के पुरानी भिलाई के निवास पर पहुंचे. इसके बाद टीम ने घर के अंदर प्रवेश कर दस्तावेजों की पड़ताल शुरू की. सुरक्षा के लिए जवान तैनात किए गए हैं. फिलहाल ईडी की टीम द्वारा किन मामलों को लेकर यह कार्रवाई की जा रही है, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है.

ये भी पढ़े :CG Weather Today: छत्तीसगढ़ में फिर बदला मौसम, कई जिलों में बारिश का अलर्ट; 2 सितंबर से कमजोर पड़ेगा मानसून

भूपेश बघेल के पीए के घर छापेमारी के बाद से राजनीतिक माहौल गरमाने के आसार हैं. फिलहाल ईडी की टीम केके चंद्रवंशी के निवास पर मौजूद है और जांच जारी है. कार्रवाई किस मामले से जुड़ी है और जांच के दौरान क्या-क्या सामने आया, इसे लेकर आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है. जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ेगी, मामले में और जानकारी सामने आने की उम्मीद है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *