गांव-गांव से पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, विधायक रोहित साहू ने सुनी फरियाद; पानी-सड़क-बिजली से लेकर पेंशन तक पर दिए निर्देश

Spread the love

राजिम/गरियाबंद : आम जनता की समस्याओं को सीधे सुनने और उनके समाधान की दिशा में पहल करने के उद्देश्य से राजिम विधायक रोहित साहू के निज निवास कार्यालय में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ी। राजिम विधानसभा क्षेत्र और गरियाबंद जिले के विभिन्न इलाकों से सैकड़ों नागरिक अपनी समस्याएं और मांगें लेकर पहुंचे।

जनदर्शन में मैनपुरखुर्द, छिंदोला, पोड़, छुरा, चुरकीदादर, जामगांव, परसदाकला, रावड़, बेलर, कपसीडीह, गनियारी, घोघरा, बोड़ाबांधा, मुरमुरा, चैतरा, खुसरुपाली, तर्रा, बासीन, कोमा, पतोरी, छुईया, जोगीडीपा, चरौदा, फिंगेश्वर, खपरी, सोनेसीली और कसेकेरा समेत दर्जनों गांवों के ग्रामीण शामिल हुए।

पेयजल से लेकर राजस्व मामलों तक रखीं समस्याएं

ग्रामीणों ने अपने-अपने क्षेत्रों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को विधायक के सामने रखा। इनमें पेयजल आपूर्ति, सड़क मरम्मत, बिजली कटौती, राशन कार्ड, पेंशन, राजस्व प्रकरण और कृषि से संबंधित मांगें प्रमुख रहीं।

विधायक रोहित साहू ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने जनहित से जुड़े मामलों के त्वरित निराकरण पर जोर दिया।

ये भी पढ़े :स्कूल को बना दिया ट्रेन, हर डिब्बे में सिखाया ज्ञान… अब गिरीश शर्मा को मिलेगा राज्यपाल पुरस्कार

हर सोमवार और शुक्रवार को आयोजित होता है जनदर्शन

जनता की सुविधा के लिए विधायक रोहित साहू के निज निवास कार्यालय में प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को जनदर्शन आयोजित किया जाता है। इसका उद्देश्य आम लोगों की समस्याओं को सीधे सुनना और शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में मदद करना है।

जनदर्शन के दौरान विधायक रोहित साहू ने कहा कि जनता की सेवा और राजिम विधानसभा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि जनदर्शन जनता से सीधे जुड़ने और उनकी परेशानियों को समझने का माध्यम है।

उन्होंने कहा कि किसी भी ग्रामीण को अपने छोटे-बड़े कामों के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें, इसके लिए पूरी निष्ठा के साथ काम किया जा रहा है। जनदर्शन के माध्यम से ग्रामीणों की समस्याओं को संबंधित विभागों तक पहुंचाकर उनके समाधान की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *