BJP में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ की कमान; जानिए किसे मिली किस राज्य की जिम्मेदारी

Spread the love

केंद्रशासित प्रदेशों के नए प्रभारियों और सह-प्रभारियों की सूची जारी कर दी। नई सूची में छत्तीसगढ़ के साथ उत्तर प्रदेश, पंजाब, राजस्थान, महाराष्ट्र, बिहार, दिल्ली और गोवा समेत कई राज्यों के लिए नई जिम्मेदारियां तय की गई हैं।

छत्तीसगढ़ की कमान स्मृति ईरानी को

भाजपा ने स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया है। उनके साथ सिद्धार्थ शंभु को सह-प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। इस नियुक्ति के बाद अब छत्तीसगढ़ भाजपा के संगठनात्मक कामकाज और आगामी कार्यक्रमों में दोनों नेताओं की भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी।

स्मृति ईरानी को हाल ही में भाजपा के राष्ट्रीय संगठन में भी अहम जिम्मेदारी मिली थी। अगस्त में घोषित पार्टी की राष्ट्रीय टीम में उन्हें राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया था।

उत्तर प्रदेश में विनोद तावड़े को जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश में भाजपा ने विनोद तावड़े को प्रभारी बनाया है। उनके साथ जगदीश पटेल, मेधा कुलकर्णी, डॉ. प्रदीप वर्मा और अनंत ओझा को सह-प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।

ये भी पढ़े :गणेश झांकी से पहले रायपुर में बढ़ा विवाद, DJ-धुमाल को लेकर पोस्टर वार; व्यापारियों ने कलेक्टर-आयुक्त से लगाई गुहार

पंजाब में सतीश पूनिया प्रभारी

पंजाब में डॉ. सतीश पूनिया को प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि अलका गुर्जर सह-प्रभारी होंगी।

राजस्थान में संजय भाटिया को प्रभारी बनाया गया है। वहीं कविता पाटीदार और कुलजीत चहल को सह-प्रभारी की जिम्मेदारी मिली है।

महाराष्ट्र में बैजयंत जय पांडा को कमान

महाराष्ट्र में बैजयंत जय पांडा को प्रभारी नियुक्त किया गया है। उनके साथ अमित मालवीय, सदानंद शेट तनावाडे और कमलजीत सहरावत सह-प्रभारी बनाए गए हैं।

बिहार में हरीश द्विवेदी प्रभारी

बिहार में हरीश द्विवेदी को प्रदेश प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं संगीता यादव और रोहन गुप्ता सह-प्रभारी बनाए गए हैं।

दिल्ली और गोवा में भी नई जिम्मेदारियां

दिल्ली में डॉ. विनय सहस्त्रबुद्धे को प्रभारी बनाया गया है। उनके साथ जामयांग त्सेरिंग नामग्याल और दर्शनाबेन जरदोश सह-प्रभारी होंगी।

गोवा में भारती प्रवीण पवार को प्रभारी बनाया गया है, जबकि अनिल एंटनी सह-प्रभारी की जिम्मेदारी संभालेंगे।

भाजपा की ओर से जारी इस संगठनात्मक फेरबदल के बाद अब विभिन्न राज्यों में पार्टी की संगठनात्मक गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमों की जिम्मेदारियां नए प्रभारियों के नेतृत्व में आगे बढ़ेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *