जनदर्शन में पहुंची गुहार, कलेक्टर कुलदीप शर्मा की पहल से दिव्यांग युवक को मिली मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल

Spread the love

गोलू कैवर्त बलौदाबाजार :  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार की सुशासन और जनसेवा की सोच को जिले में प्रभावी रूप से क्रियान्वित किया जा रहा है। जिले में कलेक्टर जनदर्शन कार्यक्रम के माध्यम से आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जा रहा है।

इसी क्रम में ग्राम बड़े जरौद (भाटापारा) निवासी दिव्यांग नूतन कुमार यदु ने जनदर्शन में पहुंचकर आवागमन में होने वाली कठिनाइयों से अवगत कराया। कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने उनकी समस्या को गंभीरता से लेते हुए तत्काल समाज कल्याण विभाग को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। त्वरित पहल करते हुए नूतन कुमार यदु को मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल उपलब्ध कराई गई।

ये भी पढ़े :बेमेतरा जिला अस्पताल में कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाई का औचक निरीक्षण, मरीजों से सीधे पूछी इलाज की हकीकत

नूतन कुमार यदु ने बताया कि उन्होंने कुछ दिन पहले ही अपने गांव में किराना दुकान शुरू की है। दिव्यांगता के कारण दुकान तक आने-जाने और दैनिक कार्यों में काफी परेशानी होती थी। मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल मिलने से अब उनका आवागमन आसान हो गया है और वे अपने व्यवसाय का संचालन अधिक सुविधा से कर सकेंगे।

नूतन कुमार यदु ने इस त्वरित सहायता के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनदर्शन जैसे जनहितकारी कार्यक्रम से जरूरतमंद लोगों की समस्याओं का शीघ्र समाधान हो रहा है।

जिले में प्रत्येक मंगलवार को आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम सुशासन की प्रभावी पहल के रूप में उभर रहा है, जहां नागरिकों की छोटी-छोटी लेकिन महत्वपूर्ण आवश्यकताओं का समयबद्ध निराकरण कर उन्हें राहत प्रदान की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *