रायपुर रेलवे स्टेशन पर बदली पार्किंग व्यवस्था, अब यहां खड़े होंगे दोपहिया वाहन; यात्रियों के लिए जरूरी सूचना

Spread the love

रायपुर : रायपुर रेलवे स्टेशन के शहर साइड में चल रहे पुनर्विकास कार्यों के चलते यात्रियों की सुविधा और सुगम आवागमन के लिए पार्किंग व्यवस्था में बदलाव किया जा रहा है। आरक्षण केंद्र के पास मौजूद दोपहिया वाहन पार्किंग स्थल को अब एक्सप्रेस-वे के पास स्थानांतरित किया जा रहा है।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि पार्किंग स्थल में बदलाव के बाद वे अपने वाहन निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही खड़े करें और स्टेशन परिसर या अन्य अनधिकृत स्थानों पर वाहन पार्क करने से बचें।

एक्सप्रेस-वे के पास मिलेगी पार्किंग

यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रायपुर स्टेशन के शहर साइड में एक्सप्रेस-वे के पास दोपहिया और चारपहिया वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था उपलब्ध कराई गई है।

आरक्षण केंद्र के समीप स्थित मौजूदा दोपहिया पार्किंग स्थल को निर्माण कार्यों के लिए खाली किया जा रहा है। ऐसे में यात्रियों को नए निर्धारित पार्किंग स्थल का ही उपयोग करने की सलाह दी गई है।

गुढ़ियारी छोर पर भी पार्किंग की सुविधा

रेलवे के मुताबिक यात्रियों के लिए गुढ़ियारी छोर पर भी पार्किंग की सुविधा उपलब्ध है। इसके अलावा शहर साइड में गेट नंबर-1 के पास प्रीमियम दरों पर पार्किंग की सुविधा भी मौजूद है।

रेलवे ने यात्रियों से कहा है कि स्टेशन परिसर में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए वे अपने वाहन केवल निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही खड़े करें।

ये भी पढ़े :चुनाव आयोग पर सुप्रीम कोर्ट की बड़ी टिप्पणी, जस्टिस दीपांकर दत्ता बोले- ‘स्वतंत्र होना ही नहीं, ऐसा दिखना भी जरूरी’

पार्किंग शुल्क और रसीद का रखें ध्यान

रायपुर रेलवे स्टेशन पर दोपहिया और चारपहिया वाहनों के लिए निर्धारित पार्किंग शुल्क लागू है। रेलवे के अनुसार, निर्धारित शुल्क में GST भी शामिल है।

वाहन पार्क करते समय यात्रियों को पार्किंग शुल्क की निर्धारित दर के अनुसार ही भुगतान करने और पार्किंग की रसीद सुरक्षित रखने की सलाह दी गई है।

परेशानी होने पर 139 पर करें संपर्क

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि पार्किंग को लेकर किसी तरह की असुविधा होने पर 139 पर संपर्क करें। इसके अलावा रेल वन ऐप के रेल मदद के माध्यम से शिकायत या सहायता ली जा सकती है। यात्री संबंधित पार्किंग कर्मचारी या रेलवे स्टाफ से भी संपर्क कर सकते हैं।

पुनर्विकास कार्यों के चलते बदली व्यवस्था

रायपुर रेलवे स्टेशन पर पुनर्विकास और निर्माण कार्यों के दौरान यात्रियों की सुविधा और सुरक्षित आवागमन के लिए अलग-अलग व्यवस्थाएं की जा रही हैं। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही इस्तेमाल करें और स्टेशन परिसर में लगाए गए संकेतकों एवं दिशा-निर्देशों का पालन करें।

इससे निर्माण कार्यों के बीच स्टेशन परिसर में यातायात व्यवस्था सुचारु रखने और यात्रियों को अनावश्यक परेशानी से बचाने में मदद मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *