बेमेतरा टेकेश्वर दुबे : प्रार्थी खेमन लाल वर्मा पिता रामपाल वर्मा उम्र 34 साल निवासी ग्राम बोतका पुलिस चौकी देवरबीजा थाना बेमेतरा द्वारा एक लिखित शिकायत दिया कि शैलेन्द्र पात्रे द्वारा इसकी नौकरी मंत्रालय रायपुर में वाहन चालक के पद पर लगाने के नाम पर मेरे फूफेरा भाई यशवंत वर्मा के घर ग्राम लालपुर में इससे नगद व आनलाईन माध्यम से 1,00,000 रूपये, तथा यशवंत वर्मा से 3,88,000 रूपये, धर्मेन्द्र वर्मा निवासी लालपुर से 3,50,000 रूपये, कुल 8,38,000/- रूपये लेकर नौकरी नहीं लगाया और लिये गये पैसे को वापस न कर धोखाधड़ी करने से शैलेन्द्र पात्रे के विरूद्ध उचित वैधानिक कार्यवाही चाहने दिया है आवेदक खेमन लाल वर्मा उर्फ पप्पू वर्मा के आवेदन पत्र अवलोकन पर प्रथम दृष्टया शैलेन्द्र पात्रे निवासी वार्ड नंबर 14 तिल्दा नेवरा थाना तिल्दा जिला रायपुर के द्वारा धारा 318 (4) बीएनएस के तहत धोखाधड़ी का अपराध घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
उक्त घटना के संबंध में वरिष्ट अधिकारियो को अवगत कराया गया। जिस पर पुलिस अधीक्षक (SP) श्री त्रिलोक बंसल (भा.पु.से.)ने तत्काल आरोपी के विरूद्ध आवश्यक कार्यवाही करने निर्देश दिए। जिसके तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. हरीश यादव एवं एसडीओपी बेरला श्रीमती रूचि वर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी साजा निरीक्षक जनक साहू को अपराध विवेचना हेतु थाना स्टाफ के साथ लगाया गया।
विवेचना के दौरान प्रकरण के आरोपी शैलेन्द्र पात्रे को हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पुछताछ करने पर अपना अपराध करना स्वीकार किया। आरोपी से घटना से संबंधित एक एंड्राईड मोबाईल, कीमती 15,000/- रूपये एवं नगदी रकम 500/- रूपये को जप्त किया गया।
आरोपी शैलेन्द्र पात्रे पिता राजकुमार पात्रे उम्र 36 वर्ष निवासी तिल्दा नेवरा थाना तिल्दा जिला रायपुर को दिनांक 03.10.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय प्रस्तुत किया गया।
इस संपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी साजा निरीक्षक जनक साहू, चौकी प्रभारी देवकर उप निरीक्षक अलील चंद, उप निरीक्षक असीम किर्तनिया, प्रशिक्षु उप निरीक्षक चंचल पांडेय, प्रधान आरक्षक पवन राजपूत, दुर्गेश तिवारी, शिवराज सिंह, उमाशंकर ठाकुर, आरक्षक बिरेन्द्र चंद्रवंशी, शिव कुमार यादव, राजू यादव, गोकुल सोनी, अर्जुन ध्रुर्वे, प्रमोद बंजारे सहित थाना साजा के समस्त स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।




