रायपुर में आधी रात ड्रग डिलीवरी का खुलासा, MDMA के साथ 3 युवतियां गिरफ्तार

Spread the love

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीन युवतियों को MDMA ड्रग के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों के कब्जे से 14.73 ग्राम MDMA बरामद हुई है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 1 लाख 40 हजार रुपये बताई गई है। तीनों को शंकर नगर चौक के पास कथित तौर पर ड्रग की डिलीवरी के दौरान पकड़ा गया।

 शंकर नगर चौक के पास पुलिस की कार्रवाई

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, पुलिस को ड्रग सप्लाई से जुड़ी गतिविधियों की सूचना मिली थी। इसके आधार पर शंकर नगर चौक के पास कार्रवाई की गई। यहां तीन युवतियों को पकड़कर तलाशी ली गई, जिसमें उनके पास से 14.73 ग्राम MDMA बरामद होने की बात सामने आई।

पुलिस ने जब्त मादक पदार्थ को कब्जे में लेकर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

ये भी पढ़े :बिलासपुर में गरबा की वायरल रील पर बवाल, सिगरेट और पिस्टलनुमा वस्तु दिखाने के मामले में 9 गिरफ्तार

 कहां से आई MDMA, किसे होनी थी सप्लाई?

इस मामले में खम्हारडीह थाना में एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि MDMA कहां से लाई गई थी और इसे किन लोगों तक पहुंचाया जाना था।

जांच के दौरान ड्रग सप्लाई से जुड़े संभावित नेटवर्क और अन्य लोगों की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है। पुलिस गिरफ्तार युवतियों से पूछताछ कर मामले की कड़ियां जोड़ने का प्रयास कर रही है।

 आज पुलिस करेगी मामले का विस्तृत खुलासा

इस कार्रवाई को लेकर पुलिस की ओर से आज विस्तृत जानकारी दिए जाने की बात कही गई है। फिलहाल ड्रग के स्रोत, कथित डिलीवरी और नेटवर्क से जुड़े पहलुओं की जांच जारी है। पुलिस के आधिकारिक बयान के बाद मामले में अन्य तथ्यों की जानकारी सामने आ सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *