बिलासपुर विश्वविद्यालय में छात्रों के बीच विवाद ने लिया मारपीट का रूप, कैंटीन में भिड़े छात्र; वीडियो वायरल

Spread the love

बिलासपुर : अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय के यूनिवर्सिटी टीचिंग डिपार्टमेंट में दो छात्रों के बीच कक्षा से शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते कैंटीन तक पहुंच गया, जहां दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस दौरान कुछ छात्राएं भी घटनाक्रम में शामिल दिखाई दीं। घटना का वीडियो शिक्षण विभाग का बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, कॉमर्स विभाग में एक कार्यक्रम आयोजित कराने को लेकर ABVP छात्र संगठन के उपाध्यक्ष, अध्यक्ष और एक अन्य छात्र के बीच बहस हो गई। देखते ही देखते यह विवाद बढ़ गया और सार्वजनिक रूप से मारपीट में बदल गया। वायरल वीडियो में छात्र एक-दूसरे के साथ मारपीट करते और अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते नजर आ रहे हैं।

ये भी पढ़े :रायपुर विश्वविद्यालय की असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती हाईकोर्ट पहुंची, UGC नियमों के उल्लंघन का आरोप; चयन प्रक्रिया पर उठे सवाल

इस घटना के बाद विश्वविद्यालय के सामान्य विद्यार्थियों में डर और असुरक्षा का माहौल है। विश्वविद्यालय परिसर में इस तरह की घटना ने छात्रों की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *