दूसरे वाहन को साइड देना पड़ा भारी, निर्माणाधीन सड़क किनारे पलटी यात्री बस

Spread the love

बलरामपुर :  छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में गुरुवार को यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में करीब 25 से 30 यात्री सवार थे। हादसे में कुछ यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं। राहत की बात यह रही कि दुर्घटना में किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं मिली है। घटना पस्ता थाना क्षेत्र की है।

दूसरे वाहन को साइड देते समय हुआ हादसा

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, यात्री बस बलरामपुर से अंबिकापुर की ओर जा रही थी। रास्ते में दूसरे वाहन को साइड देने के दौरान निर्माणाधीन सड़क के किनारे की मिट्टी धंस गई। इससे बस का संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गई।

बस के पलटते ही यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। मौके पर चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोग मदद के लिए पहुंचे और यात्रियों की सहायता की। हादसे में कुछ लोगों को हल्की चोटें आने की जानकारी है।

ये भी पढ़े :छत्तीसगढ़ में EOW-ACB से 12 पुलिसकर्मियों की छुट्टी! गृह विभाग को लौटाई गई सेवाएं

बारिश के बीच सड़क किनारे मिट्टी धंसने की आशंका

क्षेत्र में अर्नव तूफान के प्रभाव से लगातार बारिश होने की बात सामने आई है। बारिश के कारण निर्माणाधीन सड़क के किनारे की मिट्टी कमजोर पड़ने की आशंका जताई जा रही है। ऐसे में सड़क से गुजरने वाले वाहन चालकों को सावधानी बरतने की जरूरत है।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस दुर्घटना से जुड़ी आवश्यक जानकारी जुटा रही है। हादसे के कारणों की विस्तृत पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *