नसीरुद्दीन शाह पर भड़के नितेश राणे, बोले- ‘हिंदू राष्ट्र से इतनी नफरत है तो पाकिस्तान चले जाएं’

Spread the love

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह अपने बयानों को लेकर एक बार फिर से विवादों में आ गए हैं। हाल ही में नसीरुद्दीन शाह ने एक वीडियो शेयर कर कहा था कि उन्हें खुद के दिमागी नक्सल होने पर गर्व है। इसके साथ ही उन्होंने सरकार पर सवाल उठाए थे और चेतावनी भी दी थी। ऐसे में अब भाजपा के नेता भी नसीरुद्दीन शाह पर निशाना साध रहे हैं। पहले केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को लोकतंत्र के लिए बेहद हानिकारक बताया था। वहीं, अब महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नितेश राणे ने नसीरुद्दीन शाह को पाकिस्तान जाने तक की सलाह दे दी है।

पाकिस्तान चले जाएं नसीरुद्दीन शाह- नितेश राणे

महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नितेश राणे ने कहा- “देखिए ऐसा है कि नसीरुद्दीन शाह जैसे लोग कमाते तो हमारे हिंदू राष्ट्र से हैं लेकिन नमक खाते हैं पाकिस्तान का। इनके जो पाकिस्तान में बैठे हुए अब्बा हैं वो ऐसे जिहादियों और दिमागी नक्सलियों को स्क्रिप्ट देते हैं। नसीरुद्दीन शाह हमारे हिंदू राष्ट्र में बड़े हुए हैं। उनकी फिल्में यहां लगती थीं, पाकिस्तान में नहीं लगती हैं जिनका अभी ये नमक खाकर हमारे हिंदू राष्ट्र में बैठकर बात कर रहे हैं। अगर नसीरुद्दीन शाह को हमारे हिंदू राष्ट्र से इतना गुस्सा है, इतना खुद को दिमागी नक्सल बुलाना है तो वह पाकिस्तान चले जाएं। वहां उन्हें ऐसे लोग बहुत मिलेंगे। वहां तो दिमागी नक्सल और जिहादियों की बहुत बड़ी तादाद है। नसीरुद्दीन शाह बैग भरकर वहां निकल जाएं। अगर आज हमारा भारत देश- हिंदू राष्ट्र नहीं होता तो उन्हें कोई नहीं जानता।”

ये भी पढ़े :रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, 29 पुलिसकर्मियों की नई पदस्थापना; देखें पूरी लिस्ट

किरेन रिजिजू ने भी साधा निशाना
दूसरी ओर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर के नसीरुद्दीन शाह को लोकतंत्र के लिए बेहद हानिकारक बताया है। उन्होंने लिखा कि वो नसीरुद्दीन शाह का सम्मान करते थे, अभिनेता होने की वजह से उन्हें पसंद भी करते थे। लेकिन उन्हें अंदाजा नहीं था कि वे एक खतरनाक अर्बन नक्सल हैं और भारत के लोकतंत्र के लिए बेहद हानिकारक हैं। वहीं, अभिनेता पुनीत इस्सर ने भी नसीरुद्दीन शाह के बयान पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि अभिनेता होने के नाते उनका सम्मान है लेकिन वो केवल एकतरफा, वामपंथी और नक्सल-समर्थक विचारों के हैं। उनको अगर सत्ता में आई सरकार पसंद नहीं है, तो राजनीति के मैदान में उतरें और चुनाव लड़ें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *