जेपी नड्डा, शिवराज सिंह चौहान और सुधांशु त्रिवेदी आएंगे छत्तीसगढ़, जानें कार्यक्रम

Spread the love

रायपुर :  छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी के कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और शिवराज सिंह चौहान के साथ भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं राज्यसभा सांसद डॉ. सुधांशु त्रिवेदी का दौरा प्रस्तावित है। जारी कार्यक्रम के मुताबिक, जेपी नड्डा 30 अक्टूबर को रायपुर पहुंचकर दुर्ग में जनसभा और पदयात्रा में शामिल होंगे। वहीं, शिवराज सिंह चौहान 30 अक्टूबर की शाम रायपुर पहुंचेंगे और अगले दिन राजधानी में आयोजित कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।

जेपी नड्डा दुर्ग में करेंगे जनसभा

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा 30 अक्टूबर को दोपहर 1 बजे रायपुर पहुंचेंगे। विमानतल से वे सीधे सिविल लाइंस स्थित मुख्यमंत्री निवास जाएंगे। इसके बाद दोपहर 3:15 बजे दुर्ग के लिए रवाना होंगे।

दुर्ग के महेश कॉलोनी, पुलगांव में आयोजित जनसभा को संबोधित करने के बाद नड्डा शाम 4 बजे भाजपा के ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत आयोजित पदयात्रा में शामिल होंगे। यह पदयात्रा महेश कॉलोनी से गंजपारा चौक तक निकाली जाएगी।

ये भी पढ़े :क्या खाली पेट नींबू पानी पीने से सच में घटती है पेट की चर्बी? डॉक्टर ने बताया पूरा सच

शिवराज सिंह चौहान रायपुर में पदयात्रा में होंगे शामिल

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान 30 अक्टूबर को शाम 7 बजे रायपुर पहुंचेंगे। अगले दिन 31 अक्टूबर को सुबह 10 बजे वे आईसीएआर-नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ बायोटिक स्ट्रेस मैनेजमेंट में आयोजित खेत बचाओ अभियान और पौधरोपण कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।

इसके बाद दोपहर 1:30 बजे शिवराज सिंह चौहान नेताजी सुभाष स्टेडियम से तेलीबांधा मरीन ड्राइव तक आयोजित पदयात्रा में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम भी भाजपा के ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत आयोजित किया जा रहा है।

सुधांशु त्रिवेदी भी पहुंचेंगे रायपुर

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद डॉ. सुधांशु त्रिवेदी का भी रायपुर दौरा प्रस्तावित है। जारी कार्यक्रम के अनुसार, वे दोपहर 1 बजे राजधानी पहुंचेंगे और यहां आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।

केंद्रीय मंत्रियों और पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता के इन कार्यक्रमों को छत्तीसगढ़ में भाजपा के संगठनात्मक और राजनीतिक गतिविधियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *