दंतेवाड़ा पुलिस की कार्रवाई: 6 साल से फरार नक्सल मामले का वारंटी गिरफ्तार, जुआ के दो वारंटी भी पकड़े गए

Spread the love

दंतेवाड़ा :  जिले में फरार स्थायी वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कटेकल्याण पुलिस ने तीन वारंटियों को गिरफ्तार किया है। इनमें नक्सल मामले में छह साल से फरार एक आरोपी और जुआ प्रतिषेध अधिनियम के मामले में दो साल से फरार दो आरोपी शामिल हैं। पुलिस ने तीनों को संबंधित न्यायालयों में पेश किया है।

पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन सिंह के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तारियां 30 और 31 अक्टूबर 2026 को अलग-अलग कार्रवाई के दौरान की गईं।

छह साल से फरार नक्सल मामले का वारंटी गिरफ्तार

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, 30 अक्टूबर 2026 को कटेकल्याण पुलिस ने अपराध क्रमांक 18/2020 के आरोपी दुल्गो वेट्टी (22 वर्ष), निवासी परचेली को उसके घर से गिरफ्तार किया। आरोपी वर्ष 2020 से फरार था।

इस मामले में भारतीय दंड संहिता की धारा 307 और 120बी, विस्फोटक पदार्थ अधिनियम तथा UAPA के तहत अपराध दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को विशेष न्यायालय (NIA), दंतेवाड़ा में पेश किया गया।

ये भी पढ़े :धमतरी में BJP के कार्यक्रम में अजय चंद्राकर ने क्यों नहीं संभाली मंच की कुर्सी? टंकराम वर्मा के आग्रह को भी किया अनसुना

जुआ के मामले में दो स्थायी वारंटी गिरफ्तार

इसी अभियान के तहत 31 अक्टूबर 2026 को पुलिस ने अपराध क्रमांक 31/2024 के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। दोनों जुआ प्रतिषेध अधिनियम के मामले में करीब दो साल से फरार बताए गए थे।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान उमेश पोड़ियाम (20 वर्ष) और रामचंद्र प्रकाश (29 वर्ष), दोनों निवासी मटेनार, थाना सिटी कोतवाली के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर JMFC न्यायालय, दंतेवाड़ा में पेश किया।

पुलिस का कहना है कि फरार स्थायी वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *