मुड़ियानार में पांच दिवसीय अखंड नवधा रामायण का शुभारंभ, जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

Spread the love

मुड़ियानार : आदर्श ग्राम छिदंपुर के आश्रित ग्राम मुड़ियानार में धार्मिक आस्था और भक्ति के माहौल के बीच पांच दिवसीय श्री अखंड नवधा रामायण का आयोजन किया गया है। इस धार्मिक आयोजन में गांव सहित क्षेत्र के लोगों की सहभागिता देखने को मिल रही है। आयोजन के माध्यम से पूरा वातावरण राममय हो गया है।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला पंचायत सदस्य विनोद यादव, मंडल अध्यक्ष दिनेश राठौर, मंडल महामंत्री हेमंत तिवारी, महामंत्री एवं विधायक प्रतिनिधि प्रताप कंवर,विधायक प्रतिनिधि युवा मोर्चा महामंत्री विजय राठौर और दिनेश कश्यप शामिल हुए।

इस अवसर पर गांव के बड़ी संख्या में ग्रामीण भी उपस्थित रहे। सभी ने धार्मिक आयोजन में अपनी सहभागिता निभाई। पांच दिवसीय श्री अखंड नवधा रामायण के आयोजन को लेकर ग्रामीणों में उत्साह और श्रद्धा का माहौल है।

ग्रामीणों की सहभागिता से आयोजित यह धार्मिक कार्यक्रम क्षेत्र में भक्ति, सामाजिक एकता और आपसी सद्भाव का संदेश दे रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *