रलिया क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में अण्डीकछार ने मारी बाजी, जिला पंचायत सदस्य विनोद यादव ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

Spread the love

रलिया : ग्राम रलिया में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रोमांच और उत्साह के बीच संपन्न हुआ। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर जिला पंचायत सदस्य विनोद यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया और खेल भावना के साथ बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।

प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला ग्राम रलिया और ग्राम अण्डीकछार की टीमों के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में अण्डीकछार की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। विजेता टीम को 15,001 रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की गई, जबकि रलिया की टीम 7,001 रुपये के पुरस्कार के साथ दूसरे स्थान पर रही।

ये भी पढ़े :बिना रेरा पंजीयन भूखंडों की बिक्री पर बालाजी बिल्डर्स पर 20 लाख रुपये का अर्थदंड

इस अवसर पर मुख्य अतिथि विनोद यादव ने खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि खेल केवल मनोरंजन का साधन नहीं है, बल्कि यह युवाओं में आत्मविश्वास, अनुशासन, एकता और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम भी है। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल को आपसी भाईचारे और सकारात्मक प्रतिस्पर्धा की भावना के साथ खेलने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष दिनेश राठौर, ग्राम सरपंच विष्णु विंधराज, जनपद सदस्य नेहा राजेंद्र सिंह तंवर, रलिया उपसरपंच प्रदीप राठौर, बोध कुमार, दरस पटेल, मुकेश राठौर, ओमप्रकाश रोहिदास, विकास राठौर, धर्मेंद्र कंवर, राजकुमार, धरम, डॉ. राजू, सचिन राठौर, दिनेश महिलांगे, सुनील, प्रेम सागर और शिव धनवार सहित आयोजन समिति के सदस्य एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

प्रतियोगिता के सफल आयोजन से क्षेत्र के खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिला। आयोजन ने ग्रामीण प्रतिभाओं को अपनी खेल क्षमता प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *