रायपुर में दर्दनाक हादसा: स्कूल बस की चपेट में आया 2 साल का मासूम, मौके पर मौत

Spread the love

रायपुर : राजधानी रायपुर में मंगलवार की सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया. निजी स्कूल बस ने विधानसभा रोड में 2 साल की मासूम को चपेट में ले लिया. हादसे में बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद आक्रोशित परिजनों और क्षेत्रवासियों ने आरोपी चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए विधानसभा थाने का घेराव कर दिया.

ये भी पढ़े :ICC Rankings में चमारी अटापट्टू का धमाका, शैफाली वर्मा को पीछे छोड़ रचा बड़ा रिकॉर्ड

जानकारी के मुताबिक, पीड़ित परिवार विधानसभा क्षेत्र के अंडरब्रिज के पास रहता है. सुबह करीब 8 बजे निजी स्कूल के बस छात्रों को लेकर जा रही थी. इस दौरान सर्विस रोड में 2 साल का मासूम चपेट में आ गया. उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

परिजनों ने थाना का किया घेराव

दर्दनाक हादसे के बाद बस्ती और परिजन विधानसभा थाना पहुंचे. बस चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए थाने का घेराव किया. पुलिस ने परिजनों को आरोपी चालक के खिलाफ उचित कार्रवाई का भरोसा दिया. चालक और कंडक्टर से मामले में पूछताछ की जा रही है. बच्चे को शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. वहीं मामले की जांच की जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *