बालोद में हाइवा बनी आग का गोला, गाड़ी में सो रहे ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान

Spread the love

बालोद :  छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में मंगलवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। डौंडी थाना क्षेत्र के लिमहाटोला गांव में सड़क किनारे खड़ी हाइवा में अचानक आग लग गई। आग ने कुछ ही देर में पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया और हाइवा जलकर पूरी तरह खाक हो गई। गनीमत रही कि ड्राइवर ने समय रहते गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचा ली।

सुबह करीब 5 बजे अचानक भड़की आग

मिली जानकारी के अनुसार, ड्राइवर ने हाइवा को लिमहाटोला गांव के पास सड़क किनारे खड़ा किया था। रात होने के कारण वह वाहन के अंदर ही सो रहा था। मंगलवार सुबह करीब 5 बजे अचानक हाइवा में आग लग गई। आग की लपटें उठती देख ड्राइवर घबरा गया और बिना देर किए गाड़ी से बाहर कूद गया।

ड्राइवर के बाहर निकलते ही आग तेजी से फैलने लगी। देखते ही देखते पूरी हाइवा आग की चपेट में आ गई और कुछ ही समय में वाहन जलकर खाक हो गया।

ये भी पढ़े :Trump Midterm Election: अमेरिका में ट्रंप को बड़ा झटका, सीनेट और हाउस दोनों में डेमोक्रेट्स का कब्जा

दमकल की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 और डौंडी पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद दमकल विभाग को सूचना दी गई। फायर ब्रिगेड की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक हाइवा पूरी तरह जल चुकी थी।

आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं

फिलहाल हाइवा में आग लगने की वजह सामने नहीं आई है। पुलिस ने मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। आग लगने के वास्तविक कारणों का पता जांच के बाद ही चल सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *