दीपावली पर दो दिन बंद रहेगी रायपुर की जंगल सफारी और जू, 10-11 नवंबर को पर्यटकों की एंट्री पर रोक

Spread the love

रायपुर :  दीपावली के त्योहार के मद्देनजर राजधानी रायपुर स्थित जंगल सफारी एवं जू को दो दिनों के लिए पर्यटकों के लिए बंद रखने का निर्णय लिया गया है। जारी आदेश के अनुसार, 10 और 11 नवंबर 2026 को यहां पर्यटकों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। ऐसे में इन दिनों जंगल सफारी घूमने की योजना बना रहे लोगों को अपना कार्यक्रम बदलना होगा।

प्रशासन ने यह फैसला त्योहार के दौरान संभावित अप्रिय घटनाओं को रोकने, सरकारी संपत्ति को नुकसान से बचाने और वन्य प्राणियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लिया है। दीपावली के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिहाज से यह कदम उठाया गया है।

ये भी पढ़े  :CG Politics: ‘कांग्रेस पहले ही हार मान चुकी है’, वोट चोरी के आरोपों पर डिप्टी सीएम अरुण साव का पलटवार, SIR पर भी साधा निशाना

इस संबंध में कार्यालय मुख्य वन संरक्षक एवं क्षेत्र संचालक, उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व, रायपुर की ओर से आदेश जारी किया गया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि निर्धारित दोनों दिनों तक जंगल सफारी और जू पूरी तरह पर्यटकों के लिए बंद रहेंगे।

इसलिए यदि आप दीपावली के आसपास जंगल सफारी घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो 10 और 11 नवंबर की तारीखों का विशेष ध्यान रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *