छत्तीसगढ़ BJP में बड़ा बदलाव, स्मृति ईरानी बनीं प्रदेश प्रभारी; CM साय ने दी बधाई

Spread the love

रायपुर : भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक स्तर पर नई नियुक्तियां करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ भाजपा का प्रदेश प्रभारी बनाया है। वहीं सिद्धार्थ शम्भू को सह-प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की ओर से 23 सितंबर को नई नियुक्तियों की घोषणा की गई।

स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी मिलने के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर स्मृति ईरानी के साथ नवनियुक्त सह-प्रभारी सिद्धार्थ शम्भू को भी शुभकामनाएं दीं।

CM साय ने स्मृति ईरानी को दी बधाई

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन द्वारा स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी नियुक्त किए जाने पर वह उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हैं।

ये भी पढ़े :रायपुर में आजाद चौक विवाद के बाद कार पर पत्थरबाजी, एक घंटे में दो युवक गिरफ्तार

मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि स्मृति ईरानी का दीर्घकालिक राष्ट्रीय अनुभव, राष्ट्रसेवा और संगठन के प्रति समर्पण छत्तीसगढ़ में भाजपा के संगठन तथा जनसेवा के संकल्प को और अधिक सशक्त बनाने में सहायक होगा।

सिद्धार्थ शम्भू को भी मिली जिम्मेदारी

छत्तीसगढ़ भाजपा के सह-प्रभारी बनाए गए सिद्धार्थ शम्भू को भी मुख्यमंत्री साय ने बधाई दी। उन्होंने कहा कि सिद्धार्थ शम्भू की सक्रिय सहभागिता से संगठनात्मक कार्यों को और गति मिलेगी।

नई नियुक्तियों के तहत छत्तीसगढ़ भाजपा में अब प्रदेश प्रभारी के तौर पर स्मृति ईरानी और सह-प्रभारी के तौर पर सिद्धार्थ शम्भू संगठनात्मक जिम्मेदारियां संभालेंगे।

मुख्यमंत्री साय ने भाजपा की ओर से विभिन्न राज्यों में नवनियुक्त प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों को भी बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *