



Happy Diwali 2026 Wishes in Hindi: आज 8 नवंबर को देशभर में दीपावली का त्योहार पूरे हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। रोशनी के इस पावन पर्व पर हर तरफ दीपों की जगमगाहट और खुशियों का माहौल है। दिवाली के खास अवसर पर लोग अपने घरों को दीयों और रंग-बिरंगी रोशनी से सजाते हैं। साथ ही दोस्तों, रिश्तेदारों और करीबियों को शुभकामना संदेश भेजकर त्योहार की खुशियां बांटते हैं।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान श्रीराम 14 वर्ष का वनवास पूरा करने और रावण का वध करने के बाद माता सीता और लक्ष्मण के साथ अयोध्या लौटे थे। उनके आगमन की खुशी में अयोध्यावासियों ने दीप जलाकर पूरी नगरी को रोशन किया था। तभी से दीपावली को प्रकाश और खुशियों के पर्व के रूप में मनाने की परंपरा चली आ रही है।
दीपावली को मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा-अर्चना के लिए भी विशेष माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन विधि-विधान से पूजा करने पर घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है।
अगर आप भी इस दिवाली अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों और रिश्तेदारों को कुछ खास अंदाज में शुभकामनाएं देना चाहते हैं, तो यहां दिए गए खूबसूरत संदेश, शायरी और कोट्स WhatsApp, Facebook और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर कर सकते हैं।
Happy Diwali 2026: अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
1.
लक्ष्मी मां का आशीर्वाद मिले,
घर में सुख-समृद्धि और खुशियां ही खुशियां रहें।
आपके जीवन में कभी न हो खुशियों की कमी,
शुभ हो आपकी हर सुबह और हर शाम।
दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं!
2.
चांद को चांदनी मुबारक,
सूरज को रोशनी मुबारक,
आपको और आपके पूरे परिवार को,
दीपावली का त्योहार मुबारक।
3.
गणेश जी से मिले बुद्धि का वरदान,
मां लक्ष्मी से मिले धन-संपदा और सम्मान।
आपके जीवन में खुशियों का हो आगमन,
रोशन रहे आपका घर-आंगन।
शुभ दीपावली 2026!
4.
दिवाली का यह प्यारा त्योहार,
आपके जीवन में लाए खुशियां अपार।
मां लक्ष्मी विराजें आपके द्वार,
सुख-समृद्धि से भरा रहे परिवार।
दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं!
5.
प्रकाश और खुशियों का यह महापर्व,
आपके जीवन से हर अंधकार मिटाए।
सुख, शांति और समृद्धि का उजाला,
आपके घर-आंगन में हमेशा छाया रहे।
शुभ दीपावली!
6.
दीपक की रोशनी और अपनों का प्यार,
खुशियों से जगमग हो आपका संसार।
हर सपना आपका साकार हो जाए,
मुबारक हो आपको दिवाली का त्योहार।
7.
दीयों की रोशनी से जीवन आपका जगमगाए,
मां लक्ष्मी आपके घर सुख-समृद्धि लाएं।
हर दिन खुशियों की सौगात मिले,
आपको अपनों का बेशुमार प्यार मिले।
शुभ दीपावली 2026!
Happy Diwali 2026: दोस्तों के लिए खास संदेश
8.
दोस्ती का रिश्ता यूं ही बना रहे,
जिंदगी में खुशियों का दीप जलता रहे।
इस दिवाली आपकी हर मनोकामना पूरी हो,
आपका हर दिन खुशियों से भरा रहे।
हैप्पी दिवाली दोस्त!
9.
दूरियां चाहे कितनी भी हों,
दिलों का रिश्ता कभी कम नहीं होता।
इस दिवाली आपके जीवन में खुशियां आएं,
आपका हर सपना पूरा हो जाए।
10.
रंगोली से सजे आपका द्वार,
दीपों से चमके घर-परिवार।
हर तरफ गूंजे खुशियों की पुकार,
आपको मिले सुख-समृद्धि अपार।
दिवाली की ढेरों शुभकामनाएं!




