



राजिम के टीला एनीकट के पास हुआ हादसा, रायपुर से दीपावली मनाने घर लौट रहा था परिवार, पसौद गांव में पसरा मातम,
दीपावली की रात मौत का तांडव, सड़क हादसे में चार की मौत
गरियाबंद जिले से दीपावली की रात एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है। दीपावली की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब राजिम के टीला एनीकट के पास हुए भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि परिवार के सदस्य दीपावली का त्योहार मनाने रायपुर से अपने गांव लौट रहे थे, तभी रास्ते में यह दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में शीतल, भारती, विकास और अपूर्वा की मौत होने की जानकारी सामने आई है।
दीपावली के पावन पर्व पर जहां पूरा क्षेत्र खुशियों और रोशनी में डूबा हुआ था, वहीं इस हादसे ने एक परिवार की दुनिया ही उजाड़ दी। एक साथ चार जिंदगियों के खत्म होने की खबर से पसौद गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। जिस घर में दीपावली की तैयारियां और अपनों के लौटने का इंतजार था, वहां अब मातम पसरा हुआ है।
इस हृदयविदारक घटना ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और तेज रफ्तार वाहनों को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।




