सर्दियों की सुबह हार्ट अटैक और ब्रेन स्ट्रोक का खतरा क्यों बढ़ जाता है? डॉक्टर ने बताई बड़ी वजह

Spread the love

सर्दियों के मौसम का इंतज़ार लोग खूब करते हैं लेकिन  इस दौरान हार्ट और बीपी के मरीजों को ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत होती है। दरअसल, इस मौसम में हार्ट अटैक और ब्रेन स्ट्रोक का खतरा सबसे ज़्यादा बढ़ता है। डॉक्टर ऐसा मानते हैं कि इसकी बड़ी वजह, ठंड का शरीर पर पड़ने वाला असर है। ऐसे में आइए डॉक्टर से जानते हैं कि सर्दियों में सुबह हार्ट अटैक और ब्रेन स्ट्रोक का खतरा क्यों बढ़ता है और किन लोगों को ज्यादा सतर्क रहना चाहिए।

सर्दियों की सुबह में क्यों बढ़ जाता है हार्ट अटैक और ब्रेन स्ट्रोक का खतरा?
सर्दियों में सुबह के समय हार्ट अटैक और ब्रेन स्ट्रोक का खतरा बढ़ना बेहद सामान्य हो गया है। दिल्ली स्थित अपोलो स्पेक्ट्रा हॉस्पिटल में कार्डियोलॉजी और सीनियर कंसल्टेंट डॉक्टर अंकेश अग्रवाल कहते हैं कि ठंड में शरीर की खून की नसें सिकुड़ने लगती हैं, जिससे ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है। इसके साथ ही खून में थक्का बनने की आशंका भी बढ़ जाती है। सुबह के समय शरीर में होने वाले कुछ प्राकृतिक बदलावों के कारण भी ब्लड प्रेशर और दिल की धड़कन बढ़ सकती है। ऐसे में दिल और दिमाग तक खून पहुंचाने वाली नसों पर दबाव पड़ता है। इसके अलावा, सर्दियों में कम पानी पीने की आदत किडनी पर पड़ सकती है भारी, जानें कैसे बढ़ सकता है किडनी स्टोन?

ये भी पढ़े :बॉक्स ऑफिस पर आयुष्मान खुराना ने इमरान हाशमी को पछाड़ा, लेकिन ‘रामायण’ के सामने दोनों फिल्में बेदम!

किन लोगों को ज़्यादा सावधान रहने की ज़रूरत है?

इन बीमारी के मरीज रहें सावधान: जिन लोगों को पहले से हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, कोलेस्ट्रॉल या दिल की बीमारी है, उन्हें ज्यादा सावधान रहने की जरूरत है।

मोटापे से पीड़ित और बुजुर्गों को भी रखना चाहिए अपना ध्यान: डॉक्टर कहते हैं कि सर्दियों में बुजुर्गों और मोटापे से परेशान लोगों को भी अपना खास ध्यान रखना चाहिए।

सुबह की ठंड में बाहर निकलने से बचें: सर्दियों में सुबह उठते ही अचानक ठंड में बाहर न निकलें। गर्म कपड़े पहनें और हल्की एक्सरसाइज से शुरुआत करें।

नियमित रूप से मेडिकल चेकअप करवाएं: नियमित रूप से ब्लड प्रेशर और शुगर की जांच कराएं। सीने में दर्द, सांस लेने में परेशानी, शरीर के एक तरफ अचानक कमजोरी या बोलने में दिक्कत होने पर इसे नजरअंदाज न करें। ऐसी स्थिति में तुरंत अस्पताल पहुंचें, क्योंकि समय पर इलाज मिलने से जान बचाई जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *