छत्तीसगढ़ में विधायक की कार पर फेंका पत्थर, टूट गया शीशा; पुलिस ने दो को पकड़ा

Spread the love

बिलासपुर :  पाली- तानाखार के विधायक की कार में पत्थर मारने की घटना सामने आई है. पुलिस ने मामले में नाबालिग समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है. फिलहाल, रतनपुर पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

जानकारी के अनुसार, विधायक तुलेश्वर मरकाम गौरा गौरी विसर्जन कार्यक्रम में शामिल होकर रतनपुर के सिंघरी से लौट रहे थे. इस दौरान उनकी कार को पत्थर लगा, जिससे कार का शीशा टूट गया. विधायक चोटिल होने से बाल-बाल बचे.

ये भी पढ़े :बॉक्स ऑफिस पर आयुष्मान खुराना ने इमरान हाशमी को पछाड़ा, लेकिन ‘रामायण’ के सामने दोनों फिल्में बेदम!

घटना की सूचना मिलने पर रतनपुर पुलिस ने जांच शुरू की, जिसमें नाबालिग समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. दो लड़कों के बीच की लड़ाई में पत्थरबाजी की बात सामने आई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *