हर-हर महादेव से गूंजेगा देश! 30 जुलाई से शुरू सावन, जानें कब निकलेगी कांवड़ यात्रा और कब-कब है सोमवार व्रत

Spread the love

हर शिव भक्तों सावन माह का बड़ी बेसब्री के साथ इंतजार करते हैं। यह पूरा महीना भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा के लिए समर्पित है। सावन में सोमवार व्रत किया जाता है वहीं इसी माह प्रत्येक मंगलवार को माता पार्वती (मंगला गौरी) का व्रत रखा जाता है। यह व्रत वैवाहिक जीवन में मधुरता और संतान सुख के लिए विशेष माना जाता है। सावन में उपवास रखने के साथ ही कांवड़ यात्रा भी निकाली जाती है। शिवभक्त यानी कांवड़िए गंगाजल भरकर पैदल यात्रा करते हैं और मुख शिवालयों (जैसे देवघर, नीलकंठ, काशी विश्वनाथ) में शिवलिंग पर जलाभिषेक करते हैं। पूरे सावन में उज्जैन, काशी, देवघर,हरिद्वार में शिवभक्त और कांवड़िए की भारी भीड़ रहती है। चारों तरह बोल बम और हर,हर महादेव की गूंज सुनाई देती है। तो आइए जानते हैं कि इस साल सावन का महीना कब से शुरू हो रहा है और श्रावण सोमवार की तिथियां क्या रहेगी।

सावन 2026 डेट

पंचांग के अनुसार, श्रावण माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि  29 जुलाई को रात 8 बजकर 5 मिनट से 30 जुलाई को रात 9 बजकर 30 मिनट तक रहेगा। उदयातिथि के अनुसार, सावन माह का आरंभ 30 जुलाई 2026 से होगा। पूरे एक महीने तक महादेव की आराधना की जाएगी। इसके बाद 28 अगस्त को श्रावण पूर्णिमा के दिन सावन माह समाप्त हो जाएगा। आपको बता दें कि 28 अगस्त को ही भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन का त्यौहार भी मनाया जाएगा।

सावन सोमवार व्रत 2026 तिथियां

सावन माह में सोमवार दिन का अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित है। ऐसे में सावन में आने वाले सोमवार का महत्व और अधिक बढ़ जाता है। सावन सोमवार में शिवलिंग पर जल अर्पित करने के लिए सभी शिव मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है। वहीं धार्मिक मान्यता है कि सावन सोमवार का व्रत करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं शीघ्र पूरी हो जाती हैं। इस साल सावन में 4 सोमवार पड़ेंगे।

  1. सावन पहला सोमवार- 3 अगस्त 2026
  2. सावन दूसरा सोमवार- 10 अगस्त 2026
  3. सावन तीसरा सोमवार- 17 अगस्त 2026
  4. सावन चौथा सोमवार- 24 अगस्त 2026

सावन 2026 कांवड़ यात्रा की तारीख

30 जुलाई 2026 को सावन के पावन माह का आरंभ होगा और इसी दिन से कांवड़ यात्रा की भी शुरुआत होगी। दिल्ली-एनसीआर में कांवड़ यात्रा 30 जुलाई से मासिक शिवरात्रि 11 अगस्त 2026 तक चलेगा। सावन माह में आने वाली शिवरात्रि का खास महत्व होता है। इस दिन कांवड़िए हरिद्वार और अन्य धार्मिक स्थलों से गंगाजल लाकर शिवलिंग का जलाभिषेक करते हैं। वहीं देवघर में पूरे सावन माह कांवड़ यात्रा निकाली जाएगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *