पिता धर्मेंद्र की आखिरी देखी फिल्म थी ‘बटवारा 1947’! किस्सा सुनते ही स्टेज पर रो पड़े सनी देओल, छलके आंसू

Spread the love

सनी देओल और डायरेक्टर राजकुमार संतोषी की आने वाली फिल्म ‘बटवारा 1947’ का ट्रेलर लॉन्च इवेंट चर्चा में बना हुआ है। अब इवेंट से वायरल हुए एक वीडियो में सनी देओल भावुक होते दिखे, जब राजकुमार संतोषी ने दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र से जुड़ी एक भावुक याद शेयर की। डायरेक्टर ने बताया कि ‘बटवारा 1947’ वह आखिरी फिल्म थी, जिसे धर्मेंद्र ने नवंबर 2025 में अपनी मौत से पहले देखा था और उन्होंने पूरी टीम को अपना आशीर्वाद दिया था। जब संतोषी ने दिग्गज अभिनेता के बारे में बात की तो सनी देओल अपने पिता को याद कर रो पड़े।

पिता धर्मेंद्र को याद कर भावुक हुए सनी देओल

इवेंट के दौरान, डायरेक्टर राजकुमार संतोषी ने कहा कि फिल्म का नरेशन सुनकर धर्मेंद्र बहुत इमोशनल हो गए थे। उन्होंने कहा कि वेटरन एक्टर की आंखों में आंसू थे और उन्होंने पूरी टीम को अपना आशीर्वाद दिया। डायरेक्टर ने यह भी बताया कि बटवारा 1947 आखिरी फिल्म थी जो धर्मेंद्र ने देखी थी। जैसे ही राजकुमार संतोषी ने उनके बारे में बात की। सनी देओल स्टेज पर ही रो पड़े। राजकुमार संतोषी ने कहा:

‘धर्मेंद्र जी ने इस फिल्म को दिल से आशीर्वाद दिया, जब उन्होंने नरेशन सुना तो वे बहुत इमोशनल हो गए। आंख में आंसू आ गए थे और हमें आशीर्वाद दिया। धर्म जी की मेरे ख्याल से आखिरी फिल्म जो देखी वो भी बटवारा 1947 है। तब भी उन्होंने कहा राज ये पिक्चर बहुत चलेगी। बहुत अच्छा काम किया है आप लोगों ने।’

जब आमिर खान ने धर्मेंद्र संग दिखे थी ‘बटवारा 1947’

पिछले साल 56वें ​​IFFI में बात करते हुए आमिर खान ने कहा कि वे खुशकिस्मत हैं कि उन्हें धर्मेंद्र के निधन से पहले उनके साथ कुछ समय बिताने का मौका मिला। आमिर ने कहा, ‘असल में लाहौर 1947 अब बटवारा 1947 है। वह फिल्म जो हमने सनी के साथ बनाई है। मुझे उन्हें वह फिल्म दिखाने का सौभाग्य मिला। इसलिए उन्होंने फिल्म देखी है। बेशक यह अभी रिलीज नहीं हुई है, लेकिन मुझे बहुत खुशी है कि उन्हें यह फिल्म देखने का मौका मिला। क्योंकि यह उनकी पसंदीदा स्क्रिप्ट्स में से एक थी।’

‘बटवारा 1947’ कब होगी रिलीज

आमिर खान प्रोडक्शंस की इस फिल्म में सनी देओल मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म भारत के बंटवारे की कहानी को दिखाती है। इसमें प्रीति जिंटा, शबाना आजमी, करण देओल, अली फजल और अभिमन्यु सिंह भी हैं। यह फिल्म 14 अगस्त 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *