ठंडे समोसे से शुरू हुआ विवाद, दोस्त की बहन पर कमेंट के बाद चला चाकू! युवक गंभीर, दो आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

दुर्ग: भिलाई में शराब पीने के दौरान अपने ही साथी की बहन पर कमेंट्स करना युवक को भारी पड़ गया। कमेंट्स करने के बाद उसके ही दो दोस्तों ने मिलकर उसपर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिसे इलाज के लिए एम्स में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनका जुलूस निकाला। पूरा मामला भिलाई के सुपेला थाना क्षेत्र का है।

पढ़िए पूरी खबर

दरअसल, पुलिस ने बताया कि हिमांशु नेवारे अपने दोस्त योगेश्वर वर्मा उर्फ बिच्छू और मनीष लोनहारे उर्फ पीला के साथ बैठकर शराब पी रहा था। इसी दौरान हिमांशु ने अपने दोनों दोस्तों को चखना लाने भेजा। दोनों दोस्त रात में ठंडे समोसे लेकर वापस लौटे। समोसा ठंडा होने की बात को लेकर हिमांशु ने मनीष और योगेश्वर से बहस शुरू कर दी। विवाद बढ़ने पर हिमांशु ने योगेश्वर की बहन को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी। इस बात से योगेश्वर और मनीष नाराज हो गए। गुस्से में दोनों ने हिमांशु पर चाकू से हमला कर दिया।

ये भी पढ़े :छत्तीसगढ़ के राजेश दवे को BCCI का बड़ा भरोसा, महिला टी20 एशिया कप 2026 में संभालेंगे टीम इंडिया के मैनेजर की जिम्मेदारी

बताया जा रहा है कि दोनों ने हिमांशु पर कई बार चाकू से वार किए। हमले में उसके पेट में गंभीर चोट आई, जिसके बाद उसे पहले जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर एम्स में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने आरोपियों की पतासाजी की और उन्हें हिरासत में लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों योगेश्वर वर्मा उर्फ बिच्छू और मनीष लोनहारे उर्फ पीला को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों को रविवार को अदालत में पेश किया। वहां से दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *