धान से ग्राफ्टेड बैंगन तक बदली किसान कंदर्प नायक की तकदीर

Spread the love

गरियाबंद, 02 अगस्त 2026 : देवभोग विकासखण्ड के ग्राम करचिया के प्रगतिशील किसान श्री कंदर्प नायक ने आधुनिक उद्यानिकी तकनीकों को अपनाकर खेती में नई सफलता हासिल की है। पहले वे पारंपरिक रूप से धान की खेती करते थे, जिसमें लागत अधिक और आय कम होने के कारण परिवार का पालन-पोषण और बच्चों की शिक्षा में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। लगभग 12 वर्ष पूर्व उद्यानिकी विभाग के संपर्क में आने के बाद उन्होंने विभागीय योजनाओं की जानकारी प्राप्त की और राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत ड्रिप सिंचाई, मल्चिंग तथा ग्राफ्टेड बैंगन की खेती शुरू की। आधुनिक तकनीकों के उपयोग से पानी की बचत हुई, पौधों में रोग कम लगे तथा उत्पादन में काफी वृद्धि हुई। इससे खेती की लागत घटी और आय में कई गुना बढ़ोतरी हुई। वर्तमान में श्री नायक 1 एकड़ क्षेत्र में ग्राफ्टेड बैंगन की खेती कर रहे हैं। उद्यानिकी विभाग द्वारा समय-समय पर तकनीकी प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन मिलने से उन्हें खेती में लगातार बेहतर परिणाम प्राप्त हो रहे हैं। उद्यानिकी खेती अपनाकर और अधिक लाभ प्राप्त कर वे अपने बच्चे को आईसीएआर, नई दिल्ली में उच्च शिक्षा दिला रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *