सैलाना यादव को मिली नई जिम्मेदारी, झेरिया यादव समाज महिला प्रकोष्ठ की बनी प्रदेश अध्यक्ष

Spread the love

गोलू कैवर्त बलौदाबाजार :  झेरिया यादव समाज महिला प्रकोष्ठ की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सैलाना यादव बी एल यादव ने अपनी नियुक्ति पर समाज के सभी पदाधिकारियों एवं मातृशक्ति के प्रति आभार व्यक्त किया है।

उन्होंने कहा कि प्रांतीय अध्यक्ष जगनिक यादव, भगत सिंह यादव, झेरिया यादव समाज (पंजीयन क्रमांक 5066) की प्रदेश प्रबंधकारिणी, सभी जिला अध्यक्षों, महानगर, नगर, तहसील, केंद्र एवं परिक्षेत्र के पदाधिकारियों तथा समाज की मातृशक्ति ने उन पर विश्वास जताकर जो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है, उसके लिए वे सभी की हृदय से आभारी हैं।

ये भी पढ़े :अब एक क्लिक में मिलेगा पूरे जिले का विकास डेटा, PM गतिशक्ति पोर्टल पर जुड़ेंगे सभी विभाग

सैलाना यादव ने विश्वास दिलाया कि वे प्रदेश अध्यक्ष के दायित्व का पूरी निष्ठा, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करेंगी। उन्होंने कहा कि वे तन, मन और धन से समाज की सेवा करते हुए समाज में एकता, शिक्षा, संगठन, विकास और मजबूती के लिए निरंतर कार्य करेंगी।

उन्होंने विशेष रूप से महिलाओं के उत्थान पर जोर देते हुए कहा कि समाज की मातृशक्ति को हर क्षेत्र में आगे बढ़ाने, उन्हें संगठित करने, शिक्षा एवं आत्मनिर्भरता के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा।

अंत में उन्होंने समाज के वरिष्ठजनों को सादर चरण स्पर्श, कनिष्ठों को स्नेह एवं आशीर्वाद तथा मातृशक्ति को यह विश्वास दिलाया कि महिला सशक्तिकरण, संगठन और समाज के सर्वांगीण विकास के लिए वे पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *