CG में IAS बनने की रेस तेज, 3 राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसरों का नाम सबसे आगे; कल DPC बैठक

Spread the love

रायपुर :छत्तीसगढ़ प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। राज्य के तीन अफसरों को IAS अवार्ड मिलने की संभावना जताई जा रही है। IAS अवार्ड के लिए पात्र अधिकारियों के नामों पर विचार करने के लिए 9 सितंबर को दिल्ली में विभागीय पदोन्नति समिति (DPC) की अहम बैठक होने वाली है।

बैठक में छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव विकास शील और सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) के प्रभारी सचिव मुकेश बंसल शामिल होंगे। वहीं बैठक की अध्यक्षता UPSC चेयरमैन डॉ. अजय कुमार करेंगे।

3 नाम सबसे ज्यादा चर्चा में

जानकारी के मुताबिक, राज्य प्रशासनिक सेवा के जिन अधिकारियों के नाम IAS अवार्ड के लिए प्रमुखता से सामने आ रहे हैं, उनमें अभिषेक अग्रवाल, सचिन भूतड़ा और राजीव पांडे के नाम शामिल हैं।

बताया जा रहा है कि इस साल राज्य प्रशासनिक सेवा से IAS में पदोन्नति के लिए 5 पद रिक्त हैं। हालांकि दो अधिकारियों से जुड़े कुछ मामलों के चलते उनके नामों पर इस बार विचार नहीं होने की संभावना जताई जा रही है। ऐसे में तीन अधिकारियों को IAS अवार्ड मिलने की संभावना मजबूत मानी जा रही है।

ये भी पढ़े :CG Weather Today: छत्तीसगढ़ में थमी बारिश की रफ्तार, उमस ने बढ़ाई बेचैनी; बुधवार से फिर बदलेगा मौसम

पिछले साल 3 अधिकारियों को मिला था IAS अवार्ड

इससे पहले संबंधित बैच के अधिकारियों में से पिछले साल केवल तीन अफसरों को IAS अवार्ड मिला था। इनमें सुमित अग्रवाल, संदीप अग्रवाल और आशीष टिकरिया के नाम शामिल थे।

अब इसी क्रम में शेष पात्र अधिकारियों के नामों पर DPC में विचार किया जाना है। बैठक के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि किन अधिकारियों के नाम पर अंतिम मुहर लगती है।

दिल्ली की DPC बैठक पर टिकी नजर

IAS अवार्ड की प्रक्रिया में DPC की बैठक अहम मानी जाती है। ऐसे में 9 सितंबर को होने वाली बैठक छत्तीसगढ़ के प्रशासनिक अधिकारियों के लिए काफी महत्वपूर्ण होगी।

यदि प्रस्ताव को मंजूरी मिलती है तो राज्य प्रशासनिक सेवा के तीन अधिकारियों के IAS कैडर में शामिल होने का रास्ता साफ हो सकता है। अब सभी की नजर DPC के फैसले पर टिकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *