गरियाबंद : श्रमिकों के पंजीयन कार्ड में जरूरी संशोधन और ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी कराने के लिए श्रम विभाग द्वारा विशेष शिविर आयोजित किया जा रहा है। यह शिविर 19 नवंबर 2026 को ग्राम पंचायत भवन जोबा में सुबह 10 बजे से शुरू होगा।
श्रम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, जिन श्रमिकों के पंजीयन कार्ड में किसी प्रकार का संशोधन कराना है या जिनकी ई-केवाईसी की प्रक्रिया अभी पूरी नहीं हुई है, वे निर्धारित तारीख और समय पर शिविर में पहुंचकर आवश्यक प्रक्रिया पूरी करा सकते हैं।
ये भी पढ़े :गरियाबंद में अवैध महुआ शराब पर आबकारी विभाग का शिकंजा, 7 लीटर शराब के साथ आरोपी पकड़ाया
शिविर में मिलेगी संशोधन और ई-केवाईसी की सुविधा
शिविर के दौरान श्रमिकों के पंजीयन कार्ड से संबंधित आवश्यक सुधार किए जाएंगे। इसके साथ ही हितग्राहियों की ई-केवाईसी प्रक्रिया भी पूरी कराई जाएगी। विभाग ने संबंधित श्रमिकों से समय पर पहुंचकर शिविर का लाभ लेने की अपील की है।
अधिक जानकारी के लिए यहां करें संपर्क
शिविर से संबंधित अधिक जानकारी के लिए परीक्षित कुमार से मोबाइल नंबर 7067867007 पर संपर्क किया जा सकता है।
श्रम विभाग ने हितग्राहियों से अपील की है कि वे अपने पंजीयन कार्ड में जरूरी संशोधन और ई-केवाईसी का कार्य समय रहते पूरा कराएं, ताकि आगे विभागीय योजनाओं का लाभ लेने में किसी तरह की परेशानी न हो।




