गरियाबंद में अवैध महुआ शराब पर आबकारी विभाग का शिकंजा, 7 लीटर शराब के साथ आरोपी पकड़ाया

Spread the love

गरियाबंद :  जिले में अवैध शराब के निर्माण, संग्रहण और बिक्री पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी अभियान के तहत 17 नवंबर 2026 को आबकारी विभाग की गरियाबंद वृत्त टीम ने छुरा थाना क्षेत्र के ग्राम बीजापाल में दबिश देकर एक व्यक्ति के कब्जे से 7 लीटर महुआ शराब जब्त की। जब्त शराब की अनुमानित बाजार कीमत करीब 1,400 रुपये बताई गई है।

आबकारी विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, आबकारी उपनिरीक्षक नागेश राज श्रीवास्तव के नेतृत्व में टीम ने ग्राम बीजापाल निवासी छवि कुमार साहू (44 वर्ष), पिता सहदेव साहू के विरुद्ध कार्रवाई की। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 7 लीटर महुआ शराब बरामद हुई।

ये भी पढ़े :छद्म ग्राहक भेजकर आबकारी विभाग ने पकड़ी अवैध शराब बिक्री, घर की रसोई से 6.9 लीटर मदिरा बरामद

आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज

शराब जब्त करने के बाद विभागीय टीम ने आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत प्रकरण कायम किया है। कार्रवाई 17 नवंबर को की गई।

अवैध शराब के कारोबार पर निगरानी जारी

आबकारी विभाग के अनुसार, जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि इस तरह की गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी।

इस कार्रवाई में आबकारी विभाग के अन्य कर्मचारियों का भी सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *