छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: अगले 3 दिन भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश के आसार

Spread the love

रायपुर: छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर पूरी तरह सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना जताई है।

उत्तर छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग ने उत्तर छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में भारी बारिश के साथ-साथ तेज गरज-चमक और वज्रपात को लेकर विशेष अलर्ट जारी किया है।

बीते 24 घंटे का हाल

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में मध्यम और उत्तर छत्तीसगढ़ के कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश दर्ज की गई है। वर्तमान में मानसूनी गतिविधियां सामान्य बनी हुई हैं।

ये भी पढ़े :कुलगाम आतंकी हमला: कबीरधाम में शहीदों को श्रद्धांजलि, शहीद का दर्जा और ₹50 लाख मुआवजे की मांग

5 से 7 अगस्त तक का पूर्वानुमान

5, 6 और 7 अगस्त को पूरे प्रदेश में आंशिक से पूर्ण रूप से बादल छाए रहेंगे और कुछ स्थानों पर तेज बौछारें पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग का अनुमान है कि 8 अगस्त के बाद से बारिश की रफ्तार और इसका दायरा कम होने लगेगा। हालांकि, छुटपुट जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश का सिलसिला बना रह सकता है। फिलहाल 10 और 11 अगस्त के लिए कोई बड़ा चेतावनी जारी नहीं किया गया है। आगामी पांच दिनों में तापमान में भी किसी बड़े उतार-चढ़ाव की संभावना नहीं है।

राजधानी रायपुर का मौसम

राजधानी रायपुर में भी मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आएगा। यहां आसमान में काले बादल छाए रहने और गरज-चमक के साथ एक-दो बार बौछारें पड़ने की उम्मीद है। रायपुर का अधिकतम तापमान लगभग 32°C और न्यूनतम तापमान 25°C के आसपास रहने का अनुमान है।

सावधानी और सुरक्षा निर्देश

खराब मौसम और वज्रपात के खतरे को देखते हुए मौसम विभाग ने आम नागरिकों और किसानों से सतर्क रहने की अपील की है। जरूरत होने पर ही घर से बाहर निकलें और मौसम के अपडेट पर लगातार नजर बनाए रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *