कुलगाम आतंकी हमला: कबीरधाम में शहीदों को श्रद्धांजलि, शहीद का दर्जा और ₹50 लाख मुआवजे की मांग

Spread the love

कवर्धा टेकेश्वर दुबे : विगत दिनों पूर्व जम्मू कश्मीर के कुलगाम जिले के केलम क्षेत्र अंतर्गत अचानक आतंकवादियों द्वारा हमला कर दिया हमले में छत्तीसगढ़ के अंतर्गत शक्ति व सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले से दीपक रात्रे एवं भूपेंद्र भैंना रोजी मजदूरी करने के लिए गए हुए थे।उनसे नाम/धर्म पूंछकर कायराना हरकत करते बर्बरता से गोली मार कर हत्या कर दी।।

जो कि समाज व देश हित के लिए बहुत ही दुःखद व हृदय विद्यारक है क्योंकि यह सिर्फ एक मजदूर की हत्या नहीं है यह भारत के सपनों की हत्या है क्योंकि मजदूर ही वह शख्स होता हैं,जो देश दुनिया को अपने खून पसीने मेहनत परिश्रम से सशक्त व नव निर्माण में योगदान देता है।

ये भी पढ़े :नंदी महाराज के कान में मनोकामना क्यों कहते हैं? जानिए सही विधि, नियम और पौराणिक मान्यता

वीर गति को प्राप्त हुए दोनों यौद्धा को युवा मित्र मंडल छत्तीसगढ़ कबीरधाम द्वारा भावभीन श्रृद्धांजलि अर्पित करते हुए भारत सरकार व छत्तीसगढ़ सरकार से उनके परिवार के आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए ज्ञापन के माध्यम से सरकार को मांग पत्र दिया जिसमें प्रमुख रूप से।

1_उनको शहीद को दर्जा दिया जाए।।
2_उनके परिवार को आजीवन पेंशन दिया जाए।।
3_उनके बच्चों को भविष्य पर्यन्त शिक्षा सम्मान निधि देते हुए शिक्षा फ्री की जाए।।
4_उनके परिवार के एक सदस्य को
शासकीय नौकरी प्रदान की जाए।।
5_उनके परिवार को 50_50 लाख राशि मुआवजा दिया जाए।।

उक्त श्रद्धांजलि सभा आयोजन में प्रमुख रूप से सतनामी समाज के रामप्रसाद मीरी,प्रदेश उपाध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ हीरो जांगड़े जी,युवा मित्र मंडल छत्तीसगढ़ के प्रांत संगठन मंत्री कैलाश शर्मा जी,प्रांत उपाध्यक्ष व जिला प्रभारी राहुल चौरसिया जी,जिला अध्यक्ष,सचिन श्रीवास्तव जी जिला कार्यकारी अध्यक्ष सागर साहू जी सहित नगर अध्यक्ष पुरन पाली, व सहयोगी संगठन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ,अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद,पूर्व आर्मी संघ,विश्व हिंदू परिषद् ,आदित्य वाहिनी के पदाधिकारी सदस्य बंधु सहित मनोज साहू, सागर साहू, चंद्रू चेलक,सुनील साहू,समीर सौंरा,युवराज,हरीश पाली, पूरन कोशले,ओंकार पटेल,सहित युवा मित्र मंडल के पदाधिकारी, सदस्य,नगर के गणमान्य नागरिक,बड़ी संख्या में उपस्थित हुए।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *