9 अगस्त का प्रेम राशिफल: मिथुन में चंद्रमा से इन राशियों की लव लाइफ में आएगा रोमांस, दूर होंगी पार्टनर से दूरियां

Spread the love

आज 9 अगस्त को पूरे दिन चंद्रमा बुध के स्वामित्व वाली मिथुन राशि में संचार करेंगे। चंद्रमा की यह स्थिति कुछ लोगों के लिए सुखद साबित हो सकती है। प्रेम जीवन में आयी दूरियां कम हो सकती हैं। साथ ही अच्छा समय पार्टनर के साथ बीत सकता है। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का हाल आजे के प्रेम राशिफल से।

मेष राशि

आज आप ऊर्जा से भरे रहेंगे। दिल की बातों को खुलकर पार्टनर के साथ साझा करेंगे। हफ्ते भर की थकान आज दूर हो सकती है।

वृषभ राशि

आज पार्टनर के साथ किसी पार्टी में आप शामिल हो सकते हैं। वैवाहिक जीवन में भी स्थिरता आएगी।

मिथुन राशि

चंद्रमा आपकी ही राशि में हैं इसलिए व्यवहार में सौम्यता देखने को मिल सकती है। पार्टनर आपकी बातों को समझेगा।

ये भी पढ़े :आज का राशिफल 9 अगस्त 2026: कामदा एकादशी पर चमकेगा इन राशियों का भाग्य, जानें मेष से मीन तक कैसा रहेगा दिन

कर्क राशि 

जीवनसाथी का भरपूर सहयोग आपको आज मिल सकता है। गिलेशिकवे दूर हो सकते हैं और हफ्ते भर की थकान को आप दूर कर सकते हैं।

सिंह राशि

लव लाइफ में रोमांस की अधिकता आज देखने को मिल सकती है। कुछ सिंगल लोग आज मिंगल कर सकते हैं।

कन्या राशि

पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। लव लाइफ में भी अच्छे बदलाव आपको देखने को मिलेंगे। पार्टनर को आज कुछ गिफ्ट देने का विचार बना सकते हैं।

तुला राशि

पारिवारिक जीवन में संभलकर तुला वालों को रहना होगा। वार्तालाप के दौरान शब्दों का इस्तेमाल सोच-समझकर करें। प्रेम जीवन में भी कुछ उतार-चढ़ाव आ सकते हैं।

ये भी पढ़े :मूलांक 1 वालों के लिए खास है 9 अगस्त! आज किसी पुराने अध्याय को बंद करना होगा जरूरी, जानें अंक ज्योतिष

वृश्चिक राशि

वृश्चिक वालों के प्रेम जीवन में आज बहार आ सकती है। चंद्रमा की स्थिति के चलते लव पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताने का आपको मौका मिल सकता है।

धनु राशि

प्रेम जीवन में आयी दूरियां आज के दिन खत्म हो सकती हैं। अपनी मीठी बातों से आप पार्टनर का दिल जीत सकते हैं।

मकर राशि

उन लोगों से बचकर आपको रहना होगा जो आपके और आपके पार्टनर के बीच दूरियां पैदा करना चाहते हैं। खुलकर पार्टनर से बात करके हर मुश्किल को आप दूर कर सकते हैं।

कुंभ राशि

प्रेम जीवन में आज के दिन मधुरता आ सकती है। जो लोग सिंगल हैं उनके मिंगल होने की भी आज संभावना है।

मीन राशि

लव पार्टनर एक दोस्त की तरह आपको समझाता नजर आ सकता है। भावनाओं को आज के दिन मीन वालों को नियंत्रण में रखना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *