भिलाई में पॉवर हाउस फ्लाईओवर से गिरकर 21 वर्षीय युवती की मौत, पुलिस जांच में जुटी

Spread the love

दुर्ग : भिलाई में 21 साल की युवती ने बुधवार को पॉवर हाउस फ्लाई ओवर से छलांग दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. वह अपने घर से वॉक करने के लिए निकली थी. इस दौरान अचानक उसने यह खौफनाक कदम उठा लिया. मृतिका की पहचान खुर्शीपार निवासी पूनम अहिरवार के रूप में हुई. घटना छावनी थाना क्षेत्र की है.

मिर्गी का दौरा पड़ने से थी परेशान

जानकारी के मुताबिक, पूनम अहिरवार लंबे वक्त से मिर्गी (epilepsy) की बिमारी थी. युवती मिर्गी के दौरों से परेशान रहती थी. परिवार एम्स अस्पताल में युवती का इलाज करा रहा था. घटना की सुबह वह अपने पिता से बाहर वॉक करने की बात कहकर घर से निकली थी. इसी बीच पॉवर हाउस फ्लाईओवर पर अचानक उसने छलांग लगा दी.

ये भी पढ़े  :नवा रायपुर में सिटी बस सेवा बंद होने का खतरा टला, कर्मचारियों को मिली 6 महीने की राहत

मिर्गी का दौरा या आत्महत्या?

घटना की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची. वहीं फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया. प्रारंभिक जांच में फ्लाईओवर से नीचे गिरने से मौत की वजह बताई गई. पंचानामा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है. वहीं उसके परिजनों को भी सूचना दे दी गई है. फिलहाल सवाल है कि क्या घटना के वक्त युवती को मिर्गी का दौरा पड़ा था, या फिर उसने आत्महत्या की. पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुट गई है.

दुर्ग-धमधा ओवरब्रिज पर हादसा

दुर्ग-धमधा ओवरब्रिज पर बस और ई-रिक्शा के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई. नवीन बस सर्विस की यात्री बस दुर्ग से बेमेतरा जा रही थी. इसी दौरान सामने से आ रही ई-रिक्शा से उसकी भीड़ंत हो गई. हादसा इतना भीषण था कि ई-रिक्शा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि उसके चालक की मौके पर ही मौत हो गई.

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि बस चालक ने ई-रिक्शा चालक को बचाने का प्रयास किया, लेकिन हादसा नहीं टल सका. मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है. घटना के बाद सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची. शव का पंचानामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. प्रारंभिक तौर पर ई-रिक्शा चालक के नशे में होने की बात सामने आई है. हालांक पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *