हाथियों के झुंड के बीच फंसा नन्हा शावक, वन विभाग ने जान जोखिम में डालकर किया रेस्क्यू

Spread the love

सरगुजा : जिले के उदयपुर वन परिक्षेत्र में हाथी का नन्हा शावक गड्ढे में गिर गया। शावक को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए वन विभाग की टीम को करीब 3 घंटे तक कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। आखिरकार टीम ने सफलतापूर्वक रेस्क्यू कर शावक को हाथियों के झुंड से दोबारा मिला दिया। इसके बाद वन विभाग ने राहत की सांस ली।

हाथियों के झुंड को हटाने के बाद शुरू हुआ रेस्क्यू

जानकारी के मुताबिक, नन्हा शावक उदयपुर इलाके में घूम रहे हाथियों के झुंड के साथ था। इसी दौरान वह एक गड्ढे में गिर गया। शावक के पास ही हाथियों का पूरा झुंड मौजूद था, जिसके चलते रेस्क्यू करना बेहद चुनौतीपूर्ण और खतरनाक हो गया था।

ये भी पढ़े :बस्तर में नशे के कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, 216 प्रतिबंधित कैप्सूल के साथ दो गिरफ्तार

हाथियों के झुंड को सुरक्षित दूरी पर खदेड़ने के बाद वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू अभियान शुरू किया। इस दौरान टीम को काफी सावधानी बरतनी पड़ी, क्योंकि हाथियों के झुंड के नजदीक रेस्क्यू करना जोखिम भरा था।

3 घंटे की मेहनत के बाद मिली सफलता

वन विभाग की टीम ने लगातार करीब 3 घंटे तक प्रयास किया और आखिरकार नन्हे शावक को गड्ढे से सुरक्षित बाहर निकाल लिया। रेस्क्यू के बाद शावक को उसके झुंड में दोबारा शामिल करा दिया गया। पूरी रेस्क्यू कार्रवाई ड्रोन कैमरे में कैद हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *