एक छोटी सी गलती पड़ सकती है भारी! बेमेतरा पुलिस ने बताया कैसे बचें साइबर ठगी और फर्जी वेबसाइटों से

Spread the love

बेमेतरा टेकेश्वर दुबे : साइबर अपराधों की रोकथाम एवं आम नागरिकों को सुरक्षित डिजिटल व्यवहार के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा 15 अगस्त से 02 अक्टूबर 2026 तक प्रदेशव्यापी “साइबर जागृति अभियान” चलाया जा रहा है। अभियान के तहत प्रत्येक सप्ताह अलग-अलग वर्गों को लक्षित कर साइबर अपराधों से बचाव एवं डिजिटल सुरक्षा के संबंध में जागरूक किया जा रहा है।

इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक बेमेतरा श्री त्रिलोक बंसल (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. हरीश यादव, एसडीओपी बेमेतरा श्री भुषण एक्का, एसडीओपी बेरला श्रीमती रूचि वर्मा के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस टीम द्वारा अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 06 सितम्बर से 12 सितम्बर 2026 तक अभियान के चौथे सप्ताह में महिला एवं छात्राओं, नागरिकों को केंद्रित कर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर जागरूक किया जा रहा हैं।

बेमेतरा जिले के विभिन्न थाना एवं चौकी क्षेत्रांतर्गत पुलिस टीम द्वारा थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा से जिला मुख्यालय के बेसिक स्कुल ग्राउंड, थाना नांदघाट से अडार, सेमरिया, कुरा, ईटई, थाना साजा से साजा टाउन में, थाना खम्हरिया से खम्हरिया टाउन में, ग्राम कोपेडबरी, गातापार, गोपालपुर, तेन्दो, अगरी, थाना चंदनू से विभिन्न ग्रामों में, थाना नवागढ़ से विभिन्न स्थानों में, चौकी कंडरका से ग्राम देवसरा, खुडमुडी, चौकी संबलपुर में चौकी परिसर में आसपास के ग्रामीण अंचल से आये ग्रामवासियों को, चौकी खण्डसरा से ग्राम मोहतरा, घानाडीह में छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “साइबर जागृति अभियान” के चौथे सप्ताह में महिला एवं छात्राओं, आम नागरिकों को केंद्रित कर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर साइबर सुरक्षा के महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी दी गई।

अभियान के दौरान छात्राओं एवं महिलाओं, आम नागरिकों को “ स्मार्टफोन प्राइवेसी एवं सुरक्षित ब्राउज़िंग” विषय पर विशेष रूप से जागरूक किया गया। उन्हें स्मार्टफोन की प्राइवेसी सेटिंग्स को सुरक्षित रखने, सुरक्षित तरीके से इंटरनेट का उपयोग करने, सोशल मीडिया अकाउंट को मजबूत पासवर्ड एवं अन्य सुरक्षा उपायों से सुरक्षित रखने की जानकारी दी गई।

इसके साथ ही संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करने, फर्जी वेबसाइटों की पहचान करने, व्यक्तिगत एवं गोपनीय जानकारी अनजान व्यक्तियों के साथ साझा नहीं करने तथा ऑनलाइन ठगी एवं साइबर अपराधों से बचाव के संबंध में आवश्यक सावधानियां बताई गई। महिलाओं एवं छात्राओं को ऑनलाइन उत्पीड़न, फर्जी सोशल मीडिया प्रोफाइल एवं अन्य साइबर अपराधों की स्थिति में स्वयं को सुरक्षित रखने तथा समय पर शिकायत करने की प्रक्रिया के बारे में भी जानकारी दी गई।

इसके अलावा OTP, ATM/डेबिट कार्ड संबंधी जानकारी, बैंक खाता विवरण, UPI PIN, पासवर्ड एवं अन्य गोपनीय बैंकिंग जानकारी किसी अनजान व्यक्ति के साथ साझा नहीं करने की समझाइश दी गई। किसी संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने, अनजान व्यक्ति के कहने पर स्क्रीन शेयर करने अथवा किसी खाते में राशि ट्रांसफर करने से भी बचने की सलाह दी गई। किसी परिचित/दोस्त के नाम से पैसे मांगने पर पहले व्यक्तिगत रूप से बात करके पुष्टि करें । किसी अनजान व्यक्ति या वेबसाइड को अपनी व्यक्तिगत जानकारी न दें ।

इसके अलावा आम नागरिकों से अपील की गई है कि साइबर ठगी का शिकार होने पर घबराएं नहीं और बिना देरी किए साइबर फ्रॉड होने पर हेल्पलाईन नंबर 1930 में कॉल करें या Nationl Cyber Crime Reporting Portal पर ऑनलाईन शिकायत दर्ज करें। ताकि ठगी गई राशि को रोकने एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए समय पर प्रयास किया जा सके। साइबर सुरक्षा हम सभी की जिम्मेदारी हैं, सावधानी ही सुरक्षा हैं।

बेमेतरा पुलिस द्वारा अपील की गई है कि किसी भी प्रकार की साइबर ठगी अथवा ऑनलाइन अपराध का शिकार होने पर घबराएं नहीं, तत्काल इसकी सूचना संबंधित पुलिस थाना/साइबर सेल को दें तथा साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं या Nationl Cyber Crime Reporting Portal पर ऑनलाईन शिकायत दर्ज करें। ताकि ठगी गई राशि को रोकने एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए समय पर प्रयास किया जा सके। साइबर सुरक्षा हम सभी की जिम्मेदारी हैं, सावधानी ही सुरक्षा हैं।

ये भी पढ़े :खाकी ने किया गुरुजनों को सलाम! शिक्षक दिवस पर SP जितेंद्र यादव ने 30 शिक्षकों को श्रीफल-शाल और प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

मैं जागरूक हूँ, आप भी जागरूक बनें।

छत्तीसगढ़ पुलिस के “साइबर जागृति अभियान” से जुड़ें और साइबर सुरक्षा का संदेश अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने में अपनी भागीदारी निभाएं।अभियान से जुड़ने के लिए cgpolice-cyberjaagrutiabhiyaan.com पर क्लिक करें अथवा अपनी साइबर जागरूकता सेल्फी वाले फ्रेम में दिए गए QR कोड को स्कैन कर सेल्फी लें और उसे अपने सोशल मीडिया पर शेयर करें।

बेमेतरा पुलिस टीम ने सभी से अपील करते हुए कहा कि दिए गए QR code को स्कैन कर अथवा link पर क्लिक कर अपनी सेल्फी लेकर उसे अपने सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जरूर अपलोड करे जिससे अधिक से अधिक लोगों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया जा सके, आप का यह छोटा सा प्रयास निश्चित ही सायबर अपराधों की रोकथाम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान” का उद्देश्य महिलाओं, युवाओं, वरिष्ठ नागरिकों सहित समाज के प्रत्येक वर्ग को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक कर सुरक्षित एवं जिम्मेदार डिजिटल समाज का निर्माण करना है।

इस अवसर पर थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा निरीक्षक सोनल ग्वाला, थाना प्रभारी नांदघाट निरीक्षक लेखराम ठाकुर, थाना प्रभारी खम्हरिया निरीक्षक सत्य प्रकाश उपाध्याय, थाना प्रभारी नवागढ़ निरीक्षक दुलेश्वर चंद्रवंशी, थाना प्रभारी चंदनू निरीक्षक सुरेन्द्र मानिकपुरी, थान प्रभारी साजा निरीक्षक जनक साहू, चौकी खण्डसरा प्रभारी सहायक उप निरीक्षक कंवल सिंह नेताम, चौकी प्रभारी संबलपुर सहायक उप निरीक्षक कृष्ण कुमार क्षत्री, चौकी कंडरका से सहायक उप निरीक्षक संतोष ध्रुर्वे, भानुप्रताप पटेल, प्रशिक्षु उप निरीक्षक ईश्वरी कुमारी डुप्ले, विजयेन्द्र कश्यप, सुरेन्द्र साहू, चंचल पाण्डेय, प्रधान आरक्षक रविन्द्र तिवारी, अशोक तिर्की, खुलेश्वर गायकवाड, शिवराज सिंह, आरक्षक दिनेश निषाद, महेश जांगडे, शिव कुमार सेन, महेन्द्र वर्मा, अर्जुन ध्रुर्वे गोकुल सोनी, कैलाश पाटिल , ओंकार निर्मलकर, सुरेश साहू सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में महिला-छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *