राज्योत्सव की तैयारियों के बीच कलेक्टोरेट में सनसनी, चौकीदार ने फांसी लगाकर दी जान

Spread the love

रायपुर : राज्योत्सव की चल रही तैयारियों के बीच शनिवार की सुबह रायपुर कलेक्टोरेट पहुंचे लोग उस वक्त भौचक्के रह गए, जब परिसर की सीढ़ियों में एक व्यक्ति फांसी पर लटका नजर आया. पड़ताल करने पर देखा की सांस टूट चुकी थी, और बेजान शरीर लटका हुआ था. पतासाजी करने पर पता चला कि फांसी पर लटकी लाश कलेक्टोरेट में ही काम करने वाले चौकीदार दिनेश पटेल की है.

ये भी पढ़े :छत्तीसगढ़ में नगरीय प्रशासन विभाग में बड़ा फेरबदल, 50 से ज्यादा कर्मचारियों का तबादला

बताया जा रहा है कि दिनेश पटेल ने अपनी आमदनी से कहीं अधिक का कर्ज ले लिया था. 20 लाख से अधिक कर्जा होने की वजह से वह परेशान था. यह केवल कयास है, क्योंकि मृतक ने कोई सुसाइडल नोट नहीं छोड़ा है. बहरहाल, घटना की सूचना मिलने के बाद सिविल लाइन थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

सिविल लाइन थाना प्रभारी यामन देवांगन ने बताया कि सुबह के वक्त घटना की जानकारी मिली है. दिनेश कुमार पटेल (50 साल) पिता प्रभु राम पटेल निवासी श्री साईं नगर, बोरिया खुर्द, आरडीए कॉलोनी, थाना टिकरापारा ने फांसी लगाकर खुदकुशी की है. प्रारंभिक जांच में कर्ज और लोन जैसी बात सामने आ रही है. मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *