



Aaj Ka Ank Jyotish 12 November 2026: आज 12 नवंबर 2026, गुरुवार का दिन है। अंक ज्योतिष के अनुसार आज का दिन सभी 9 मूलांक वालों के लिए अलग-अलग परिणाम लेकर आ सकता है। कुछ लोगों को आर्थिक लाभ और अपनों का सहयोग मिलेगा, तो कुछ जातकों को अपने गुस्से, व्यवहार और मानसिक तनाव पर नियंत्रण रखने की जरूरत होगी। मूलांक 2 वालों को भाई-बहनों और मित्रों का पूरा साथ मिल सकता है। वहीं मूलांक 5 वालों के लिए किसी खास व्यक्ति से संपर्क करना फायदेमंद साबित हो सकता है। दूसरी ओर मूलांक 1 और 9 वालों को बातचीत में विनम्रता बरतनी होगी। आइए अंक ज्योतिषाचार्य चिराग दारूवाला से जानते हैं कि 1 से 9 तक सभी मूलांक वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है।
मूलांक 1
(किसी भी महीने की 1, 10, 19 या 28 तारीख को जन्मे लोग)
मूलांक 1 वालों के लिए आज का दिन अच्छा रह सकता है। आपके भीतर ऊर्जा और उत्साह बना रहेगा, जिससे कामकाज में तेजी आएगी। हालांकि सिरदर्द की समस्या परेशान कर सकती है। बातचीत के दौरान अपने शब्दों का विशेष ध्यान रखें। जल्दबाजी में कही गई बात किसी से विवाद करा सकती है। उच्च रक्तचाप से परेशान लोगों को खानपान में सावधानी बरतने की जरूरत है।
मूलांक 2
(किसी भी महीने की 2, 11, 20 या 29 तारीख को जन्मे लोग)
मूलांक 2 वालों के लिए गुरुवार का दिन खुशियां लेकर आ सकता है। आर्थिक मामलों में मनचाहा लाभ मिलने की संभावना है। भाई-बहनों और दोस्तों का पूरा सहयोग मिलेगा। हालांकि परिवार के किसी सदस्य के व्यवहार से मन थोड़ा परेशान हो सकता है। मां के साथ प्रेम और सम्मान से पेश आएं। रिश्तों में मधुरता बनाए रखना आपके लिए जरूरी होगा।
मूलांक 3
(किसी भी महीने की 3, 12, 21 या 30 तारीख को जन्मे लोग)
मूलांक 3 वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। धार्मिक और पारिवारिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। परिवार के साथ किसी शुभ आयोजन की योजना बना सकते हैं। हनुमान जी के दर्शन करना आपके लिए शुभ माना गया है। आज आपकी सलाह किसी दूसरे व्यक्ति के लिए उपयोगी साबित हो सकती है। आय के नए स्रोत तलाशने का विचार भी मन में आ सकता है।
मूलांक 4
(किसी भी महीने की 4, 13, 22 या 31 तारीख को जन्मे लोग)
मूलांक 4 वालों के लिए आज का दिन सामान्य से बेहतर रह सकता है। आप अपने व्यवहार और विचारों पर नियंत्रण बनाए रखने में सफल होंगे। कोई शुभ समाचार मिलने से परिवार में खुशियां आ सकती हैं। अनुशासन और व्यवस्थित तरीके से काम करने की आपकी आदत आज लाभ पहुंचाएगी। कार्यस्थल पर जिम्मेदारियों को अच्छी तरह निभाने में सफल रहेंगे।
मूलांक 5
(किसी भी महीने की 5, 14 या 23 तारीख को जन्मे लोग)
मूलांक 5 वालों के लिए गुरुवार का दिन शुभ संकेत लेकर आया है। किसी खास व्यक्ति से संपर्क स्थापित हो सकता है, जो भविष्य में आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। भाई-बहनों के साथ पुरानी यादें ताजा करने का मौका मिलेगा। इससे मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर आपकी जागरूकता बढ़ेगी और जीवनशैली में सकारात्मक बदलाव करने की प्रेरणा मिलेगी।
मूलांक 6
(किसी भी महीने की 6, 15 या 24 तारीख को जन्मे लोग)
मूलांक 6 वालों को आज अपने पारिवारिक और वैवाहिक रिश्तों पर ध्यान देने की जरूरत है। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर बहस करने से बचें। महिलाओं के प्रति सम्मान और विनम्रता बनाए रखना जरूरी होगा। खरीदारी का मन बन सकता है और पसंदीदा कपड़ों पर खर्च कर सकते हैं। दोस्तों के बीच आपका आकर्षण और प्रभाव बना रहेगा। घर में फूल-पौधे लगाना शुभ माना गया है।
मूलांक 7
(किसी भी महीने की 7, 16 या 25 तारीख को जन्मे लोग)
मूलांक 7 वालों के लिए आज का दिन कुछ चिंताओं के साथ शुरू हो सकता है। हालांकि आपके विचार और फैसले आने वाले समय में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं। विदेश से जुड़े कारोबार या व्यवसाय के नए विचार मन में आ सकते हैं। परिवार के किसी सदस्य की बात आपको भावुक कर सकती है। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें और अपनी सेहत का ध्यान रखें।
मूलांक 8
(किसी भी महीने की 8, 17 या 26 तारीख को जन्मे लोग)
मूलांक 8 वालों को आज कोई भी बड़ा फैसला लेने से बचना चाहिए। पारिवारिक जिम्मेदारियों के कारण भागदौड़ बढ़ सकती है। मानसिक तनाव महसूस होने की संभावना है। कार्यस्थल पर सहकर्मियों के व्यवहार को लेकर मन में असहजता हो सकती है। किसी भी तरह की स्वास्थ्य संबंधी परेशानी या संक्रमण के लक्षणों को नजरअंदाज न करें। धैर्य के साथ परिस्थितियों का सामना करें।
मूलांक 9
(किसी भी महीने की 9, 18 या 27 तारीख को जन्मे लोग)
मूलांक 9 वालों के लिए आज अपने गुस्से पर नियंत्रण रखना सबसे जरूरी होगा। आवेश में आकर कही गई बात आपके बनते हुए काम बिगाड़ सकती है। स्पष्ट बोलने की आदत के कारण किसी से मतभेद होने की आशंका है। इसलिए बातचीत में संयम और विनम्रता बनाए रखें। आज आप कुछ साहसिक फैसले ले सकते हैं। ये फैसले चुनौतीपूर्ण जरूर होंगे, लेकिन सही दिशा में प्रयास करने पर अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।




