Asian Games 2026: भारत का धांसू स्क्वाड तैयार! श्रेयस अय्यर कप्तान, वैभव सूर्यवंशी समेत इन 15 खिलाड़ियों को मौका

Spread the love

Asian Games 2026 Cricket: एशियन गेम्स 2026 का आगाज 19 सितंबर से होने जा रहा है। इस बार एशियन गेम्स में क्रिकेट का रोमांच भी देखने को मिलेगा। पुरुष और महिला दोनों वर्गों में क्रिकेट टीमें गोल्ड मेडल के लिए मैदान पर उतरेंगी। पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता 24 सितंबर से 3 अक्टूबर तक आयोजित की जाएगी।

पुरुष वर्ग में कुल 10 टीमें हिस्सा लेंगी, जिनमें 5 टीमें ICC फुल मेंबर नेशन हैं। ऐसे में क्रिकेट मुकाबलों में कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिल सकती है। टूर्नामेंट की तारीख नजदीक आने के साथ ही टीमों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं।

भारत की कमान श्रेयस अय्यर के हाथों में

एशियन गेम्स 2026 के लिए भारत ने अपने 15 सदस्यीय पुरुष क्रिकेट स्क्वाड का ऐलान कर दिया है। श्रेयस अय्यर को टीम की कप्तानी सौंपी गई है। टीम में अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, शिवम दुबे, तिलक वर्मा और नितीश कुमार रेड्डी जैसे खिलाड़ी शामिल हैं।

गेंदबाजी विभाग में अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा और अर्शदीप सिंह को जगह मिली है।

युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी भी भारतीय टीम का हिस्सा हैं। ऐसे में एशियन गेम्स उनके लिए खुद को बड़े मंच पर साबित करने का अहम मौका होगा।

10 टीमों के बीच होगी गोल्ड मेडल की जंग

पुरुष क्रिकेट में मेजबान जापान समेत कुल 10 टीमें हिस्सा लेंगी। भारत के अलावा अफगानिस्तान, बांग्लादेश, हांगकांग, जापान, मलेशिया, नेपाल, ओमान, पाकिस्तान और श्रीलंका प्रतियोगिता में शामिल हैं।

अब तक 7 टीमों ने अपने स्क्वाड की घोषणा कर दी है, जबकि हांगकांग, मलेशिया और श्रीलंका के स्क्वाड का ऐलान होना बाकी है।

अफगानिस्तान की टीम

अफगानिस्तान की कप्तानी दरविश रसूली करेंगे। टीम में अब्दुल्ला अहमदजई, मोहम्मद अकरम, इस्मत आलम, फरीदून दाऊदजई, हसन ईसाखिल, मोहम्मद इशाक, करीम जनत, फैसल खान, नांग्याल खरोती, इमरान मीर, अरब गुल मोमंद, फरमानुल्लाह सफी, खालिद तानिवाल और नजीबुल्लाह जादरान शामिल हैं।

बांग्लादेश का स्क्वाड

बांग्लादेश की कमान लिटन दास संभालेंगे। उनके साथ तंजीद हसन, परवेज हुसैन इमोन, मोहम्मद सैफ हसन, नजमुल हुसैन शान्तो, तौहीद हृदोय, मुसद्देक हुसैन सैकत, यासिर अली चौधरी, रिशाद हुसैन, शाक महेदी हसन, नसुम अहमद, मोहम्मद सैफुद्दीन, शोरफुल इस्लाम, मुस्तफिजुर रहमान और हसन महमूद टीम में हैं।

भारत का 15 सदस्यीय स्क्वाड

श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, शिवम दुबे, तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह और वैभव सूर्यवंशी।

ये भी पढ़े :मोदी-बार्ट डी वेवर की मुलाकात में बड़ा फैसला! जोरावर टैंक से लेकर रक्षा सहयोग तक, भारत-बेल्जियम के बीच कई MoU

पाकिस्तान की कमान साहिबजादा फरहान के हाथों

पाकिस्तान ने भी अपनी टीम घोषित कर दी है। साहिबजादा फरहान कप्तान और अब्दुल समद उपकप्तान होंगे। टीम में अबरार अहमद, अहमद दानियाल, आकिफ जावेद, अली रजा, अराफात मिन्हास, हैदर अली, हसन नवाज, माज सदाकत, मोहम्मद सलमान मिर्जा, साद मसूद, सईम अयूब, सुफयान मोकिम और उस्मान खान शामिल हैं।

नेपाल और ओमान ने भी घोषित की टीमें

नेपाल की कप्तानी दीपेंद्र सिंह ऐरी करेंगे। टीम में रोहित कुमार पौडेल, सोमपाल कामी, करण केसी, संदीप लामिछाने, आरिफ शेख, आसिफ शेख, कुशल भुर्टेल, ललित राजबंशी, गुलसन कुमार झा, नंदन यादव, लोकेश बम, सुदीप जोरा, शेर मल्ला और कुशल मल्ला शामिल हैं।

वहीं ओमान की कप्तानी सुफयान महमूद करेंगे। टीम में मुजफ्फर शिरलकर, मोहम्मद अली अल बलुशी, जुबैर अल बलुशी, शुएब अल बलुशी, नावेद अल बलुशी, वसीम अल बलुशी, अहमद अल जदजाली, समीर ओथमान, वहीद अल बलुशी, फारिस अल बलुशी, मोहम्मद उस्मान, इस्सा रहीम अल बलुशी, अब्दुल जलील और कैस अल बलुशी को जगह मिली है।

जापान की टीम भी तैयार

मेजबान जापान की कप्तानी केंडेल कादोवाकी-फ्लेमिंग करेंगे। टीम में चार्ली हारा-हिंज, बेंजामिन इतो-डेविस, एलेस्टर कादोवाकी-फ्लेमिंग, कोहेई कुबोटा, जेक कुसुदा-नायरन, वतरू मियाउची, रेओ सकुरानो-थॉमस, एलेक्स शिराई-पटमोर, शोमा सुगया-स्लेटर, डेक्लान सुजुकी, त्सुयोशी तकादा, इब्राहिम ताकाहाशी, मकोतो तानियामा और लाचलान यामामोटो-लेक शामिल हैं।

हांगकांग, मलेशिया और श्रीलंका ने अभी अपने स्क्वाड की घोषणा नहीं की है। जैसे-जैसे टूर्नामेंट करीब आएगा, इन टीमों के स्क्वाड पर भी तस्वीर साफ होने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *