धमतरी: घर में घुसकर महिला पर हमला और चोरी, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात, आरोपी फरार

Spread the love

धमतरी : जिले के भेण्डरी गांव में घर में घुसकर चोरी और महिला को घायल करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यह पूरी वारदात घर में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। यह मामला मगरलोड थाना क्षेत्र का है।

ये भी पढ़े :राष्ट्रीय हथकरघा दिवस: राष्ट्रपति भवन में होगा भव्य समारोह, PM मोदी ने की जनता से खास अपील

जानकारी के अनुसार, अज्ञात आरोपी पहचान छिपाने के लिए रेनकोट और नकाब पहनकर घर में घुसा था। इस दौरान आरोपी ने महिला पर हमला कर उसे घायल कर दिया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। वहीं मगरलोड थाना पुलिस घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। घायल महिला का उपचार जारी है।

फिलहाल, वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी अब तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर उसकी तलाश कर रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *