सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! एक हफ्ते में सोना ₹7,500 और चांदी ₹8,500 तक हुई सस्ती

Spread the love

सोना-चांदी की कीमतों में बीते एक हफ्ते में जोरदार गिरावट आई है। MCX पर सोने का भाव 7,500 रुपये प्रति 10 ग्राम तक टूट गया है, जबकि चांदी भी 8,500 रुपये प्रति किलो सस्ती हो गई है। गुरुवार, 12 नवंबर को सोने की कीमत 1.39 लाख रुपये के नीचे पहुंच गई। वहीं, चांदी का भाव गिरकर 1.82 लाख रुपये प्रति किलो पर आ गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कमजोरी का असर घरेलू सर्राफा बाजार पर भी देखने को मिल रहा है।

एक हफ्ते में कितना सस्ता हुआ सोना-चांदी?

MCX के आंकड़ों के मुताबिक, 5 नवंबर 2026 को सोने का भाव 1,46,000 रुपये प्रति 10 ग्राम था, जो 12 नवंबर को घटकर 1,38,500 रुपये पर आ गया। यानी एक हफ्ते में सोना 7,500 रुपये सस्ता हुआ है। इसी तरह, चांदी की कीमत 5 नवंबर को 1,90,500 रुपये प्रति किलो थी, जो 12 नवंबर को गिरकर 1,82,000 रुपये रह गई। इस तरह चांदी के दाम में 8,500 रुपये की कमी आई है।

ये भी पढ़े :देवउठनी एकादशी पर जागेंगे भगवान विष्णु, इसी दिन खत्म होगा चातुर्मास; नोट करें पूजा का मुहूर्त

24 कैरेट और 22 कैरेट सोने का नया रेट

गुरुवार को जारी बुलियन रेट के मुताबिक, सोने की कीमतें इस प्रकार हैं:

  • 24 कैरेट सोना: 1,38,294 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • 22 कैरेट सोना: 1,28,150 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • 18 कैरेट सोना: 1,04,900 रुपये प्रति 10 ग्राम

ध्यान रहे कि अलग-अलग शहरों में स्थानीय टैक्स, मेकिंग चार्ज और अन्य शुल्क के कारण ज्वेलरी की अंतिम कीमत अलग हो सकती है।

आखिर क्यों गिर रहे हैं सोने-चांदी के दाम?

कीमतों में गिरावट के पीछे अमेरिका में बढ़ती महंगाई और डॉलर की मजबूती प्रमुख कारण बताए जा रहे हैं । अमेरिका में महंगाई के उम्मीद से ज्यादा रहने के बाद दिसंबर में फेडरल रिजर्व की बैठक में ब्याज दरें बढ़ने की आशंका मजबूत हुई है। आमतौर पर ब्याज दरें बढ़ने की संभावना से सोने जैसी बिना ब्याज वाली संपत्तियों की मांग कमजोर पड़ती है। इसके अलावा, डॉलर मजबूत होने से अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना और चांदी अन्य मुद्राओं वाले खरीदारों के लिए महंगे हो जाते हैं।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी कीमतों पर दबाव

गुरुवार सुबह अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 4,000 डॉलर प्रति औंस के नीचे आ गया। वहीं, चांदी भी फिसलकर 51.16 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। विदेशी बाजारों में आई इस कमजोरी का असर भारतीय बाजार में भी दिखाई दे रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *